
घटना शिवनगर में गुरुवार सुबह 11 बजे की है। तीन वर्षीय रियांश पहली मंजिल स्थित बालकनी में खेल रहा था। रियांश की बड़ी बहन काम से कमरे में चली गई। रियांश का संतुलन बिगड़ गया और धड़ाम से नीचे जा गिरा। परिवार जन बच्चे को निजी अस्पतालों में ले गए लेकिन उपचार नहीं मिला। मवाय अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उपचार शुरु किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
इंदौर। आजाद नगर में तीन वर्षीय बच्चे की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। वह बहन के साथ खेल रहा था। घायल बच्चे को लेकर परिवार अस्पताल-अस्पताल भटकता रहा। तीन अस्पतालों ने लौटा दिया, अंत में एमवाय अस्पताल पहुंचे और बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चा मन्नतों के बाद पैदा हुआ था, इस हादसे के बाद से परिवार सदमे में है।
बालकनी से खेलते वक्त गिरा बच्चा
घटना शिवनगर (मूसाखेड़ी) में गुरुवार सुबह 11 बजे की है। तीन वर्षीय रियांश पहली मंजिल स्थित बालकनी में खेल रहा था। रियांश की बड़ी बहन काम से कमरे में चली गई। रियांश का संतुलन बिगड़ गया और धड़ाम से नीचे जा गिरा। आवाज सुनकर लोग दौड़े और परिवार को बुलाया। रियांश के पिता अनिल कासलीवाल घायल है। कुछ दिनों पूर्व उनका भी एक्सिडेंट हो गया था।
समय पर इलाज नहीं मिलने हुई मौत
परिवार जन बच्चे को निजी अस्पतालों में ले गए लेकिन उपचार नहीं मिला। इधर उधर भटकने में तीन बज गए। एमवाय अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उपचार शुरु किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से पूरा परिवार सदमें में है। रियांश के लिए मन्नतें की थी। सालों बाद घर में बच्चे ने जन्म लिया था। आजाद नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
