देश की बात, आपके शहर से
श्री खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव 27 अगस्त से – तैयारियां प्रारंभ
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

श्री खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव 27 अगस्त से – तैयारियां प्रारंभ

खजराना गणेश मंदिर के पूजन एवं अभिषेक के लिए की जायेगी ऑनलाइन व्यवस्था, ऐप और पोर्टल बनेगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में श्री गणेश मंदिर खजराना की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न।

Abhishek Raghuvanshi26 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


खजराना गणेश मंदिर के पूजन एवं अभिषेक के लिए की जायेगी ऑनलाइन व्यवस्था, ऐप और पोर्टल बनेगा।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में श्री गणेश मंदिर खजराना की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न।
इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव गणेश चतुर्थी के दिन 27 अगस्त से प्रारंभ होगा। यह महोत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन सम्पन्न होगा। महोत्सव के दौरान मंदिर में फूलों और विद्युत से आकर्षक सजावट की जायेगी। श्रृद्धालुओं के लिए अनेक विशेष सुविधाएं रहेंगी। मंदिर में महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भजन-संध्या भी होगी। तीन दिन प्रमुख भजन गायकों के भजन करायें जायेंगे। भगवान श्री गणेशजी के समक्ष एक लाख 51 हजार मोदकों का भोग लगाया जायेगा। यह भोग श्रृद्धालुओं को वितरित होगा।
इस महोत्सव की व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न श्री गणेश मंदिर खजराना की प्रबंध समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामोर सहित संबंधित ‍विभागों के अधिकारी, मंदिर के पुजारीगण और भक्त मंडल के सदस्य आदि मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि श्रृद्धालुओं की सुविधाओं को प्रमुखता देते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी की जाये। श्रृद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। बैठक में बताया गया कि गणेश महोत्सव 27 अगस्त से प्रारंभ होगा। महोत्सव 27 अगस्त को सुबह ध्वजा पूजन के साथ प्रारंभ होगा। मंदिर में भगवान श्री गणेश का प्रतिदिन स्वर्ण आभूषणों आदि से विशेष श्रृंगार किया जायेगा। भगवान श्री गणेश को एक लाख 51 हजार मोदक का भोग लगाया जायेगा। अन्न क्षेत्र में 10 दिनों तक भोजन की विशेष व्यवस्था श्रृद्धालुओं के लिए रहेगी। श्रृद्धालुओं के लिए सहज और सुलभ रूप से दर्शन की व्यवस्था की जायेगी। मंदिर तक आने वाले मार्ग को एकागी किया जायेगा। पार्किंग की समुचित और पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 बड़ी एलईडी स्क्रिनिंग भी मंदिर परिसर में लगायी जायेगी। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। सुरक्षा के माकूल प्रबंध भी किये जायेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सभी व्यवस्थाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि श्रृद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन पूजन एवं अभिषेक की व्यवस्था की जायेगी। इसके लिए मोबाइल ऐप और पोर्टल बनाया जायेगा। इस संबंध में इच्छुक संस्थाओं से प्रस्ताव बुलाये जा रहे हैं। बैठक में बताया गया कि महोत्सव के समापन के दिन अनंत चतुर्दशी पर मंदिर द्वारा भगवान श्री गणेश और विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित नयनाभिराम झाँकी निकाली जायेगी। बताया गया कि इसके पश्चात 22 सितम्बर से एक अक्टूबर तक नवदुर्गा उत्सव आयोजित किया जायेगा। इस दौरान परम्परागत रूप से कार्यक्रम आयोजित होंगे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑