कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग इंदौर द्वारा नशा मुक्ति के लिये की जा रही है सशक्त पहल।
जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित की जा रही हैं जनजागरण की अनेक गतिविधियाँ। विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से बचने के बताये गये तरीके।
जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित की जा रही हैं जनजागरण की अनेक गतिविधियाँ।
विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से बचने के बताये गये तरीके।
जिले की सभी 173 कंपोजिट मदिरा दुकानों पर लगाये गये नशामुक्ति संबंधी पोस्टर।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग इंदौर द्वारा जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रभावशाली जनजागरण गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
इस अभियान के अंतर्गत जिले की सभी 173 कंपोजिट मदिरा दुकानों पर नशामुक्ति संबंधी पोस्टर प्रदर्शित किए गए हैं, जिनके माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभाग के फील्ड स्टाफ द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया, उन्हें वैकल्पिक स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई और “ना कहना सीखें” जैसे प्रेरक संदेश साझा किए गए। इसके अंतर्गत आबकारी के विभिन्न वृत्त प्रभारियों द्वारा इंदौर में विभिन्न क्षेत्रों में गतिविधियां संचालित की गई।
वृत्त मालवा मिल अ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री महेश पटेल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर में पूर्व पार्षद श्री जितेन्द्र बुंदेला की उपस्थिति में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी तरह वृत्त भोई मोहल्ला प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री मनमोहन शर्मा, वृत मालवा मिल ब प्रभारी उप निरीक्षक श्री सुनील मालवीय और वृत आंतरिक एक प्रभारी उपनिरीक्षक श्री आशीष जैन द्वारा ग्रीनलैंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दूधिया में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचने के बारे में जानकारी दी गई।
वृत्त पलासिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री प्रियंका चौरसिया, वृत सांवेर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक त्रिअम्बिका शर्मा और वृत आंतरिक दो प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पांदा और लास सेजेस उच्चतर माध्यमिक स्कूल राऊ में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचने के बारे में जानकारी दी गई।
वृत्त महू अ और महू ब वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती कृतिका द्विवेदी और मीना माल द्वारा शासकीय हाईस्कूल महू और केबीईपी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महू, वृत बम्बई बाजार प्रभारी उपनिरीक्षक श्री एच.एस. घुरैया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदानगर और सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महू, वृत बालदा कॉलोनी प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री मीरा सिंह द्वारा मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती तबेला इंदौर, वृत देपालपुर प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष राठौर द्वारा नवीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलारिया में पहुंचकर छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचने के बारे में जानकारी दी गयी।
यह अभियान समाज में नशे के विरुद्ध एक जनचेतना का निर्माण कर रहा है और विशेषकर युवाओं को नशामुक्ति की दिशा में सकारात्मक रूप से प्रेरित कर रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले