देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

भाजपा नेत्री से रेप का आरोपी सरपंच पति गिरफ्तार:पीड़िता ने इंदौर कोर्ट परिसर में मारे थप्पड़; पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर निकाला

इंदौर में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी सरपंच पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने ले गई। यहां पीड़िता ने उसे पकड़कर चांटे जड़ दिए।

Abhishek Raghuvanshi26 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी सरपंच पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने ले गई। यहां पीड़िता ने उसे पकड़कर चांटे जड़ दिए। महिला का आरोप था कि उसे वीआईपी की तरह कार में लाया गया है। इधर, मामला सामने आने के बाद भाजपा ने भी सरपंच पति को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। दरअसल, 13 जनवरी को भाजपा नेत्री ने सिमरोल थाने में सरपंच पति लेखराज डाबी (51) के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा दिया और लिव इन रिलेशनशिप के लिए एक एग्रीमेंट भी किया। ढाई साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने चुपचाप उसका अबॉर्शन करा दिया।
आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर भड़की पीड़िता
शनिवार को जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में लेकर पहुंची तो पीड़िता भी आ गई। यहां उसे गाड़ी में लेकर पहुंचने पर महिला ने आपत्ति ली और उसकी कार के सामने खड़ी हो गई। आरोपी को कोर्ट में ले जाने के दौरान पीड़िता ने उसे पकड़कर चांटे जड़ दिए। इसके बाद पुलिस दौड़कर आरोपी को कोर्ट में ले गई।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बारे में थाने से कोई जानकारी नहीं दी। सरपंच पति को वीआईपी की तरह पर्सनल गाड़ी में लाया गया। आरोपी ने ढाई साल तक अपने साथ रखा। किराए के कमरे दिलाए। वह उसे गांव में फॉर्म हाउस पर भी ले जाते रहा।
गर्भवती होने पर किराए के कमरे में छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी के भाइयों ने धमकी दी है कि कोर्ट परिसर में हंगामा किया है, तुझे जान से मार देंगे। पुलिस पर भी महिला ने गंभीर आरोप लगाए है।
ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया-
सिमरोल थाने में महिला ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत की थी। शिकायत पर केस दर्ज किया था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सिमरोल थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने सरपंच पति लेखराज डाबी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि आपके कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपको पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसका जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण आपके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए जिला संगठन के निर्देश पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिएTechnologyAmazon का एआई टोकनमैक्सिंग पर नया मेमो कर्मचारियों के लिए 11 घंटे पहलेAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 11 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 22 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 22 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 23 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 23 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 23 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 23 घंटे पहले
↑