हमले के 21 दिन:हाई कोर्ट में TI ने लिखकर दिया- ‘जीतू ने ही भेजे थे कालरा के घर गुंडे’, फिर किस बात की देरी
पार्षद कमलेश कालरा के घर हमले के मामले में पुलिस खुद हाई कोर्ट में मान चुकी है कि पार्षद जीतू यादव ने ही गुंडों को हमला करने भेजा था। गुंडे पिंटू रावेरकर ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
पार्षद कमलेश कालरा के घर हमले के मामले में पुलिस खुद हाई कोर्ट में मान चुकी है कि पार्षद जीतू यादव ने ही गुंडों को हमला करने भेजा था। गुंडे पिंटू रावेरकर ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस मामले में पुलिस की ओर से कोर्ट में जोर देकर कहा गया कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड या सरगना जीतू यादव ही है। अभी उसका पकड़ा जाना बाकी है।
पुलिस की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट में चार वीडियो और तीन ऑडियो पेश किए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जीतू के गुंडे कालरा के घर में चिल्ला रहे हैं कि तूने जीतू भैया का नाम कैसे लिया। वहीं ऑडियो में कालरा को जीतू द्वारा धमकाए जाने की रिकॉर्डिंग पेश की गई। बहस के दौरान पुलिस की ओर से कहा गया कि जीतू की तलाश में विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही हैं। अभी उसका पकड़ा जाना जरूरी है।
पूरी घटना को जीतू के इशारे पर ही अंजाम दिया गया था। एफआईआर में भी कालरा के बेटे ने जीतू का ही नाम लिखा है। वहीं कालरा ने भी पूरे घटनाक्रम में जीतू को ही मुख्य आरोपी बताया है। पूरे समय घर में भी 30-40 गुंडे जीतू के नाम पर परिवार के लोगों को धमकाते रहे हैं।
कमलेश के बेटे का वीडियो भी मुख्य आरोपी को दिखाने की नीयत से ही बनाया था। वहीं रिकॉर्डिंग में भी कमलेश ने जीतू से घर से गुंडे वापस बुलाने का निवेदन किया तो जीतू खुद बोल रहा है कि ठीक है, मैं अपने लोगों को वापस बुलाता हूं।
जीतू के गुर्गे की जमानत निरस्ती के लिए पेश आवेदन के मुख्य बिंदु…
जांच के दौरान प्राप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग व घटनास्थल के फुटेज से स्पष्ट है कि पार्षद कमलेश कालरा के घर भेजे गए सभी आरोपी पार्षद जीतू यादव (वार्ड 24) द्वारा भेजे गए हैं। इन्होंने पूरी तरह से राजनीतिक संरक्षण में रहकर आपराधिक कृत्य किया है। इससे पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।
इस आपराधिक कृत्य का सामाजिक रूप से प्रदेश के विभिन्न शहरों में पार्षद जीतू यादव के खिलाफ आम जनता द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है।
जांच अभी जारी है। आरोपियों और पार्षद जीतू यादव द्वारा फरियादी व परिवार को धमकाया गया है कि तुम्हारे साथ रोजाना ऐसा ही (निर्वस्त्र) होगा। इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि जमानत मिली तो आरोपी द्वारा फरियादी पक्ष व साक्षियों को डराया-धमकाया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 14 मिनट पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 39 मिनट पहले
Sportsआर्सेनल का फ्लीटवुड से हार: क्या आर्टेटा ने ज्यादा किया? 1 घंटा पहले
Health & Fitnessवेल्स में पूर्व कैदियों की ड्रग से संबंधित मौतें: रिपोर्ट में तिहाई से अधिक 1 घंटा पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 3 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 3 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 5 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 5 घंटे पहले
TechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 10 घंटे पहले
MadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 22 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 22 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 22 घंटे पहले
BusinessIMF ने चीन को खर्च बढ़ाने का आग्रह किया, अमेरिका को बचत पर 1 दिन पहले
BusinessHealey ने वादा किया सस्ते marmalade और gherkins का 1 दिन पहले
SportsBallon d’Or 2026: लंदन में पुरस्कार समारोह के अपडेट 1 दिन पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 1 दिन पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 1 दिन पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहले