राजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा
राजस्थान हाईकोर्ट ने दो महीने के बच्चे की मां के दूर-दराज के स्थान पर किए गए तबादले पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को उसके मामले पर मानवीय और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से दोबारा विचार करने का निर्देश दिया।
राजस्थान हाईकोर्ट ने दो महीने के बच्चे की मां के दूर-दराज के स्थान पर किए गए तबादले पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को उसके मामले पर मानवीय और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से दोबारा विचार करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि सामान्य रूप से यह माना जाता है कि एक साल से कम उम्र के बच्चे की मां के तबादले से, जहां तक संभव हो, बचना चाहिए। ऐसे मामलों पर प्रशासनिक आदेशों की तरह यांत्रिक ढंग से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए।
जस्टिस अनूप कुमार ढांड की पीठ ने कहा कि मातृत्व का अधिकार और शिशु के स्तनपान का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हिस्सा हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब किसी मामले में छोटे बच्चे का हित जुड़ा हो, तो विचार का केंद्र केवल प्रशासनिक सुविधा नहीं रह जाता, बल्कि बच्चे का सर्वोत्तम हित सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है। अदालत ने कहा कि मातृत्व, स्तनपान करने और शिशु को स्तनपान कराने तथा उसका पालन-पोषण करने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार का हिस्सा माना गया है। दो महीने के बच्चे को दूर-दराज के स्थान पर तबादले के कारण उसकी मां से अलग करना मां और बच्चे, दोनों को इस महत्वपूर्ण अधिकार से वंचित करने जैसा होगा। इससे बच्चे को गंभीर मनोवैज्ञानिक आघात, असुरक्षा, कुपोषण और स्वास्थ्य संबंधी खतरे हो सकते हैं, जिनकी भरपाई संभव नहीं होगी।
मामले के अनुसार, याचिकाकर्ता सवाई माधोपुर के गंगापुर में वरिष्ठ अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। बच्चे को जन्म देने के महज दो महीने बाद उनका तबादला करौली जिले के मासलपुर में कर दिया गया। उन्होंने तबादले के खिलाफ अपील दायर करते हुए कहा कि इतनी दूर तैनाती से शिशु की देखभाल करने में गंभीर कठिनाइयां आएंगी। हालांकि, उनकी अपील खारिज कर दी गई, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि तबादला आदेश न केवल राज्य सरकार की स्थानांतरण नीति के विपरीत था, बल्कि मानवीय सिद्धांतों और संविधान के अनुच्छेद 21 की भावना के भी खिलाफ था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 6 मिनट पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 21 मिनट पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 घंटा पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 2 घंटे पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 2 घंटे पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 2 घंटे पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 3 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 4 घंटे पहले
Sportsआर्सेनल और नापोली की रुचि: पेरू के स्ट्राइकर वैरेला पर नजर 9 घंटे पहले
Health & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 10 घंटे पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 11 घंटे पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 19 घंटे पहले
Lifestyleनताशा बेडिंगफील्ड का नया गाना ‘Dot Dot Dot’ जारी 1 दिन पहले
Businessपेंशन फंड पर उम्र बढ़ने का खतरा: वैश्विक पेंशन संकट 1 दिन पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 1 दिन पहले
Sportsकिमी एंटोनेली ने यूएस F1 GP में जीत दर्ज की 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड का कर्ज £1.15bn और मालिकों की बड़ी समस्याएँ 1 दिन पहले
Health & Fitnessवॉल्टर कॉनवे और क्वेरी क्लब ने ट्रीडेजर में स्वास्थ्य सेवा बदली 1 दिन पहले
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 2 दिन पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 2 दिन पहले