देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 10 बार पढ़ी गई

कार्रवाई:6 साल में बेटे के ऑपरेशन के लिए जुटाए 2 लाख रु., साढ़ू भाई ने चुराए

बेटे का जबड़ा क्षतिग्रस्त है, 13 साल का होने के बाद ऑपरेशन किया जाएगा6 साल के बेटे के ऑपरेशन के लिए 12-12 घंटे ड्राइवरी कर पाई-पाई जुटा रहे एक ड्राइ‌वर के घर से उसके साडू़ भाई ने 2 लाख रुपए चुरा लिए।

Abhishek Raghuvanshi26 जनवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बेटे का जबड़ा क्षतिग्रस्त है, 13 साल का होने के बाद ऑपरेशन किया जाएगा
6 साल के बेटे के ऑपरेशन के लिए 12-12 घंटे ड्राइवरी कर पाई-पाई जुटा रहे एक ड्राइ‌वर के घर से उसके साडू़ भाई ने 2 लाख रुपए चुरा लिए। ड्राइवर और उसकी पत्नी रोते-बिलखते थाने पहुंचे। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तीन दिन में रुपए बरामद कर लिए, साथ ही चोरी करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
मामला खजराना इलाके की राधे विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाले ड्राइवर इकबाल खान (35) के यहां 19 जनवरी को चोर घर में रखे दो लाख रुपए चुरा ले गया था। उस वक्त इकबाल, पत्नी रेशमा, बेटी जैनब और 6 साल का बालक जोएब देवास गए थे। लौटकर चेक किया तो रुपए गायब देख परिवार बदहवास हो गया। थाने पर शिकायत की तो टीआई मनोज सेंधव ने हेड कांस्टेबल पंकज सावरिया को पड़ताल में लगाया।
18-18 घंटे नौकरी कर रुपए जोड़ रहा है
इकबाल ने पुलिस को बताया कि यह रुपए बेटे जोएब के उपचार के लिए जुटा रहा था। बेटे के पैदा होने के एक माह बाद हादसे में उसके जबड़े की हड्‌डी टूट गई थी। जबड़ा टूटने से चेहरा अंदर हो गया है। उसके ऑपरेशन के लिए 6 साल में 18-18 घंटे ड्राइवरी कर पाई-पाई जोड़ रहा था। ऑपरेशन में डॉक्टर्स ने 13 लाख रुपए का खर्च बताया है। ऑपरेशन बेटे के 14 साल का होने पर होगा।
ऑनलाइन फ्रॉड के डर से बैंक में नहीं रखे- मामूली ड्राइवर के पास दो लाख की राशि होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि बैंक में खाता है, लेकिन ऑनलाइन फ्रॉड के डर से रुपया वहां नहीं रखा।
ऐसे हुई थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
टीम ने जांच में पाया कि 19 जनवरी को इकबाल देवास गया था तब उसका साढ़ू भाई अस्सू साथी शाहिद और आमीन के साथ घर में घुसा और रुपए चुरा ले गया। अस्सू को पता था कि इकबाल के पास दो लाख रुपए जमा हो गए हैं। इकबाल ने अस्सू के सामने पत्नी को फोन कर ये रुपए दीवान में रखने को बोला था। पुलिस ने अस्सू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने रुपए चुराना कबूल लिए। रुपए बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Anthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजनाTechnologyAnthropic ने AI जोखिम चेतावनी के साथ स्टॉक मार्केट में प्रवेश की योजना 10 घंटे पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 21 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 21 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 22 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 22 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 22 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 22 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 22 घंटे पहले
↑