देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
इंदौर 14 बार पढ़ी गई

Covid-19: इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total lockdown, कोरोना से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम Indore News in Hindi

इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total Lock down कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में कोरोना पीड़ित 700 मरीज़ों के इलाज की व्यवस्था कर ली गयी है. अस्पतालों को रेड, यलो और ग्रीन कैटेगरी में रखा गया है.

Abhishek Raghuvanshi31 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Covid-19: इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total lockdown, कोरोना से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम

इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total Lock down

कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में कोरोना पीड़ित 700 मरीज़ों के इलाज की व्यवस्था कर ली गयी है. अस्पतालों को रेड, यलो और ग्रीन कैटेगरी में रखा गया है. रेड कैटेगरी में कोविड-19 पॉजिटिव पेशेंट, यलो में कोरोना से संबंधित लक्षणों वाले पेशेंट और ग्रीन में अन्य बीमारियों वाले पेशेंट लिए जाएंगे.

इंदौर. मध्‍य प्रेदश का मिनी मुंबई यानी इंदौर अगले 7 दिन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. प्रशासन ने शहर को 7 दिन के लिए टोटल लॉकडाउन (Total lockdown ) कर दिया है. इस दौरान शहर में दवा की सप्लाई जारी रहेगी. कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिया है. साथ ही हिदायत दी है कि कोई भी लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लॉकडाउन के दौरान प्रशासन का सहयोग करें.

इंदौर में कोरोना पीड़ित 5 मरीज़ों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बरकरार रखी है. इंदौर फिर अगले 7 दिन तक पूरी तरह बंद रहेगा. कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा अगले 7 दिन सख्ती बरकरार रखी जाएगी. लोग कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें. उन्होंने इंदौर की जनता से अपील की कि सभी मानसिक रूप से तैयार रहें और लॉकडाउन के समय प्रशासन का सहयोग करें. कलेक्टर ने बताया कि पिछले 2 दिन में शहर में करीब 450 और लोगों को क्‍वारंटाइन किया गया. इनमें से 285 लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. क्‍वारंटाइन फैसिलिटी बढ़ाने के मकसद से बैकहैंड पर लगातार काम किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त कोविड- 19पॉजिटिव पेशेंट के इलाज के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग का कार्य भी किया जा रहा है.

पूरे शहर में संक्रमण
इंदौर शहर कोरोना संक्रमण के जिस दौर से गुजर रहा है, उस स्टेज में संक्रमण बहुत तीव्र गति से फैलता है. शहर में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर और उसके आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है. उन मरीजों की फर्स्ट एवं सेकंड कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाकर संबंधित व्यक्तियों को आइसोलेट करके क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि प्रशासन का यह प्रयास है कि कोविड-19 पॉजिटिव पेशेंट के परिवार और उनका जिनसे कांटेक्ट हुआ है, उन्हें तत्काल क्‍वारंटाइन किया जाए.इन इलाकों में चुनौती
कलेक्टर ने बताया कि, रानीपुरा, हाथीपाला सबसे ज्यादा चुनौती वाले क्षेत्र हैं. घनी बस्ती होने के कारण यहां संक्रमण बहुत तेजी से फैला है. उन्होंने बताया कि चंदन नगर और खजराना में डिटेल सर्वे कराया जा रहा है. यहां आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी वर्कर की टीम घर-घर जाकर दवा बांट रही है. ये टीम सर्वे कर रही है और जिन लोगों में कोरोना से संबंधित लक्षण सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश है उन्हें यलो कैटेगरी वाले अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए भेजा जा रहा है.

तीन कैटेगरी
कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में कोरोना पीड़ित 700 मरीज़ों के इलाज की व्यवस्था कर ली गयी है. अस्पतालों को रेड, यलो और ग्रीन कैटेगरी में रखा गया है. रेड कैटेगरी में कोविड- पॉजिटिव पेशेंट, यलो में कोरोना से संबंधित लक्षणों वाले पेशेंट और ग्रीन में अन्य बीमारियों के इलाज वाले पेशेंट लिए जाएंगे. कलेक्टर ने बताया कि ग्रीन कैटेगरी वाले अस्पताल सबसे ज्यादा हैं. क्योंकि इंदौर शहर में आबादी बहुत बड़ी है और लोगों को कई तरह की बीमारियां हैं. उनका इलाज सामान्य रूप से चल सके इसलिए ग्रीन कैटेगरी में सबसे ज़्यादा अस्पताल रखे गए हैं.

स्वाइन फ्लू से कम ख़तरनाक

कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक कोरोना, स्वाइन फ्लू से कम खतरनाक है और भारतीय इस वायरस से लड़ने में बहुत सक्षम हैं. इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, बस संयम बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय दवा बाजार, कैमिस्ट एसोसिएशन से संबंधित फैक्ट्री यूनिट पूरी तरह खुली रहेंगी. वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों को पास के ज़रिए आने जाने की छूट रहेगी.

मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा के लिए पी.पी.ई. किट दी गई है. रेड एवं येलो कैटेगरी वाले अस्पतालों में पूरे स्टाफ को पीपीई किट दी गयी है. जबकि न कैटेगरी वाले अस्पताल में एचआईवी किट दी गयी है.

ये भी पढ़ें-

भोपाल आयी विदेशी जमातों का निज़ामुद्दीन मरकज़ से कनेक्शन, सभी क्वारेंटाइन

Covid-19 : राज्यपाल और मुख्यमंत्री की एक ही अपील- घर पर रहें-कोरोना से बचें

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 6:40 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 घंटे पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 8 घंटे पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 8 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 दिन पहले
इंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
धार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले
↑