
द्वारकापुरी इलाके में एक युवक की बहन से शादी करने की बात पर युवती के भाई ने धमकी देने वाले को चाकू मार दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। एसीपी नंदिनी शर्मा के अनुसार सुमित सागोरे निवासी ऋषि पैलेस की शिकायत पर वहीं रहने वाले राधेश्याम भास्कर (22) के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने बताया की सुमित मेरी बहन से शादी करने की बोल रहा था। धमकी दे रहा था कि उसे भगा ले जाएगा। मैं उसे समझाने गया तो वह हाथापाई करने लगा। इस पर मैंने उसे चाकू मार दिए। मेरे पिता दीपक उसे बचाने आए तो उनके हाथ में चाकू लग गया। एक लड़का सुमित के साथ खड़ा था, उसे भी मैंने चाकू मार दिया।
