देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

बच्ची के नाले में डूबने का मामला:पिता बोले दौड़ने की ऐसी आदत थी कि गेट बंद कर रखते थे, भोजन लेने गया, इतने में निकल गई बेटी

जिसे एक पल आंखों से ओझल नहीं होने देता था, वह 5 मिनट में छोड़कर चली गई। मेरी लक्षिका हाइपर एक्टिव चाइल्ड थी। वह ठीक से बोल नहीं पाती थी। उसे दौड़ कर खेलने की आदत थी। वह कभी भी दौड़ लगा देती थी।

Abhishek Raghuvanshi26 नवंबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जिसे एक पल आंखों से ओझल नहीं होने देता था, वह 5 मिनट में छोड़कर चली गई। मेरी लक्षिका हाइपर एक्टिव चाइल्ड थी। वह ठीक से बोल नहीं पाती थी। उसे दौड़ कर खेलने की आदत थी। वह कभी भी दौड़ लगा देती थी। इसलिए हम गेट बंद करके रखते थे।
शनिवार को हम गुजरात से शादी में शामिल होने इंदौर आए। दोपहर में मेरी पत्नी ब्यूटीपार्लर जाते वक्त बोलकर गई कि इसे संभालना। जब फोन करूं तो उसे भेज देना, क्योंकि उसके भी हेयर कट करवाना हैं। मैं, लक्षिका और मेरे दो साले (दूर के) घर में थे।
मैं भोजन लेने अंदर गया तब साला फोन पर बात करने लगा। बस गेट खुलते ही लक्षिका दौड़ पड़ी। फिर पत्नी ने फोन किया कि बेटी को भेज दो। मैंने साले को कहा। दूसरी बार 1.39 बजे पत्नी ने फोन कर कहा कि वह नहीं आई। तब हमने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। इतना कहते ही बच्ची के पिता जीवन मीना फफक पड़े।
वे बोले- मैंने उसे खोजने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह कहीं नहीं दिखी। गार्डन के पास पहुंचा, वहां दो आदमी काम कर रहे थे। उनसे पूछा तो वे बोले किसी को नहीं देखा। इसलिए मैं दिशा भटक गया और नाले की तरफ नहीं जा सका। इसके बाद तीन दिन से लगातार उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन आखिर में दुखद सूचना मिली। शिवसागर कॉलोनी के रहवासी बोले हम दो दिन और रातभर पुलिस के साथ उसे खोज रहे थे। निर्माणाधीन मल्टी, मकान, कुएं, हौज, वाहनों तक खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। तीन दिन से उसके घर वालों ने कुछ भी नहीं खाया है। उसकी मां और पिता का बुरा हाल हो चुका है। तीसरे दिन जब उसका श‌व मिला तो हर किसी की आंखों में आंसू थे। सभी गुस्से में थे।
रहवासी रातभर खोजते रहे, कोई जगह नहीं छोड़ी
झूले के पास खतरनाक ढलान, पानी का तेज बहाव, बच्ची फिसली तो संभल नहीं पाई
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार फुटेज में बच्ची की लास्ट लोकेशन गार्डन में दिखी। वहां एक झूला लगा हुआ है। झूले के ही बगल में खतरनाक ढलान है। वहां पानी का बहाव तेज है। इसलिए बच्ची झूले के पास से सीधे नाले में गिरी। नाले में बहाव तेज था। नाले के पास ही डंप है। वह बहती हुई डंप पर पहुंची। उसके ऊपर गंदा पानी और झाग व थर्माकोल आ गए। इससे वह दिख नहीं रही थी। रात को हमारी टीम ने नाले का डेढ़ किमी एरिया सर्च किया था। वहां कोई साक्ष्य नहीं मिला था। सुबह भी एसडीआरएफ को कुछ नहीं मिला तो कचरा हटाने के लिए पोकलेन बुलाई गई
मैं गार्डन ले जाता था : नाना*
नाना भ‌वानी शंकर काकस ने बताया कि तीन महीने बाद फिर से बच्ची हमारे घर आई थी। तीन महीने पहले मैं उसे उसी गार्डन में घुमाने ले जाता था। ऐसा लगता है कि वह खेलने के लिए गार्डन गई होगी। बच्ची के पिता गुजरात के सुरेंद्र नगर की एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं। लक्षिका माता-पिता के साथ वहीं रहती है। देवास में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने वे शनिवार को आए थे। लक्षिका का 21 वर्षीय बड़ा भाई उज्बेकिस्तान से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑