9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे
इंदौर में 84 वर्षीय सीनियर सिटीजन प्रोफेसर से साइबर ठगों ने1 करोड़ 70 लाख 45 हजार रुपए ठग लिए। देश में अब तक किसी भी सीनियर सिटीजन के साथ हुई ठगी का ये पहला मामला है।
इंदौर में 84 वर्षीय सीनियर सिटीजन प्रोफेसर से साइबर ठगों ने1 करोड़ 70 लाख 45 हजार रुपए ठग लिए। देश में अब तक किसी भी सीनियर सिटीजन के साथ हुई ठगी का ये पहला मामला है। ठगों ने पहले इन्हें एक ऐसे वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जिसमें शेयर मार्केट में निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने के मैसेज आने लगे।
फिर इन्हें आदित्य बिरला मार्केट ट्रेडिंग ग्रुप से होना बताकर एक ठग ने कॉल किया और निवेश के लिए उकसाकर उन्हें लिंक भेजी और कंपनी का एप डाउनलोड करवा दिया। इसके बाद 10 बैंक खाते देकर 9 बार में पूरी राशि ठग ली। इस ठगी को लेकर वृद्ध जब अपनी एसबीआई बैंक पहुंचे तो मैनेजर ने उनके लाखों के ट्रांजेक्शन अलग-अलग बैंक खातों में देखे।
मंगलवार को वृद्ध ने 36 लाख का ट्रांजेक्शन अपने खाते से किसी अंजान खाते में किया तो मैनेजर ने एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया को फोन कर घटना बताई। दंडोतिया ने भी बैंक मैनेजर से प्रोफेसर का नाम पता लिया और उनकी काउंसलिंग करने स्कीम 94 स्थित उनके घर जा पहुंचे।
एडिशनल डीसीपी घर पहुंचे समझाने, लेकिन नहीं माने
उन्हें एडिशनल डीसीपी ने कहा कि आप हमें बताएं इतना पैसा आप किसे डाल रहे हैं। क्योंकि साइबर ठग इसी तरह से धोखाधड़ी करते हैं। इस पर उन्होंने कोई भी बात करने से मना कर दिया। करीब 15 मिनट तक काउसंलिंग के बाद भी वे नहीं माने। आखिरी में डीसीपी ने उन्हें समझाया कि आप भले ही हमारी बात न मानें लेकिन इतना जरूर करें कि अब कोई भी पैसा किसी भी खाते में ट्रांसफर न करें।
इधर जिन खातों में पैसा गया उसकी जानकारी डीसीपी ने निकाली तो वे 10 खाते अलग-अलग राज्यों के निकले। जो किराये पर लिए गए थे। बुधवार को सुबह सीनियर सिटीजन को जब लगा कि वे ठगी का शिकार हुए हैं तो वे खुद क्राइम ब्रांच पहुंचे और एडिशनल डीसीपी दंडोतिया को पूरी घटना बताई। इस तह की ठगी नोएडा, गुजरात व राजस्थान में सक्रिय गैंग कर रही है।
ऐसे की ठगी … प्रोफेसर ने बताया कि मार्केट आदित्य बिरला ट्रेडिंग ग्रुप में एड करने के तत्काल बाद ही उन्हें आर्यन आनंद नाम से एक ठग ने कंपनी की ओर से होना बताकर बात की। उन्हें ग्रुप में जुड़े लोगों का हवाला देकर शेयर में थोड़े से निवेश पर ही अच्छे रिटर्न के स्क्रीन शार्ट व लोगों के मैसेज दिखाए। फिर ग्रुप एडमिन द्वारा उन्हें शेयर में निवेश पर अच्छे रिटर्न दिलाने के लिए तैयार किया और एक लिंक (stok.mscl-veip.top) भेजकर एक एप डाउनलोड करवा दी। इस पर पहले निवेश पर ही उन्हें 20 से 25 प्रतिशत रिटर्न दिया तो वे झांसे में आ गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 11 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 11 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 11 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 11 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले