चार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज
उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) इलाके में करंट लगने से 7 साल की बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे को चार्जिंग में लगे ई- रिक्शा को छूने से करंट लग लग गया था.
उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) इलाके में करंट लगने से 7 साल की बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे को चार्जिंग में लगे ई- रिक्शा को छूने से करंट लग लग गया था. बताया जा रहा है कि खुले तार होने की वजह से रिक्शा में करंट आ गया. पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शालीमार बाग के CA ब्लॉक जेजे बस्ती कॉलोनी में करंट लगने से पहले भी हादसे हो चुके हैं.
जानकारी के अनुसार, यह मामला शालीमार बाग इलाके में जेजे बस्ती कॉलोनी का है. यहां मंगलवार की दोपहर 7 साल के बच्चे को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से करंट लगने से मौत के कई मामले सामने आए हैं.
दरअसल, यहां अवैध तरीके से ई-रिक्शा चार्जिंग के पॉइंट बनाए गए हैं, जिसमें कई जगहों पर तार खुले हैं. बारिश के कारण अर्थिंग होने से ई-रिक्शा में करंट आ गया. यहां एक 7 साल का बच्चा अपने रिश्तेदार के घर पर राखी का त्योहार मनाने आया था. वह यहां घर से बाहर निकला तो उसका हाथ ई- रिक्शा में लग गया. ई-रिक्शा में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में बच्चा आ गया.
करंट लगते ही बच्चा जमीन पर गिर गया. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत उसे वहां से उठाया और आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले