अभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त
नई दिल्ली। (Arvind Kejriwal Case) दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मुख्य आरोपी के तौर पर मुकदमे का सामना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली। सीबीआई ने और वक्त मांगा है।

नई दिल्ली। (Arvind Kejriwal Case) दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मुख्य आरोपी के तौर पर मुकदमे का सामना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली। सीबीआई ने और वक्त मांगा है। जिसके बाद अदालत ने 5 सितंबर तक के लिए सुनवाई टाल दी। सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। हालांकि सीबीआई ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था।
CBI आज कोर्ट में दाखिल करेगी अपना जवाब
इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दिल्ली सीएम को जमानत देने से इनकार कर दिया था। 14 अगस्त को कोर्ट ने CBI को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि वह अपना जवाब दें। आज एजेंसी अदालत में अपना जवाब दाखिल करेगी।
आम आदमी पार्टी (AAP News) ने इससे पहले शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर नया कैंपेन लॉन्च किया। पार्टी ने कहा कि तानाशाह की जेल की दीवारें तोड़कर केजरीवाल बाहर आएंगे। जैसे मनीष सिसोदिया आए। पार्टी ने ने एक नारा भी दिया है: मनीष सिसोदिया आ गए, केजरीवाल आएंगे।
सीबीआई मामले में केजरीवाल को अब हिरासत में
12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी और उनकी गिरफ्तारी की आवश्यकता के पहलू पर तीन सवालों पर गहन विचार के लिए एक बड़ी पीठ को भेज दिया था। लेकिन, सीबीआई मामले में आरोपी होने के कारण वह अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।
गौरतलब है कि केजरीवाल (Arvind Kejriwal Case) को घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सबसे पहले ईडी ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिल गई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले