देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुलाबजामुन परोसना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, मिल गया नोटिस

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 12 जुलाई को पौधारोपण कार्यक्रम का न्यौता देने इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया और नाश्ता करवाया।

Abhishek Raghuvanshi25 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 12 जुलाई को पौधारोपण कार्यक्रम का न्यौता देने इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया और नाश्ता करवाया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी ने इसकी शिकायत दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से कर दी। इसके बाद कांग्रेस के इंदौर जिला अध्यक्ष और इंदौर शहर अध्यक्ष को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

इंदौर शहर में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे थे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
पौधारोपण अभियान में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों को बुलाने गए थे।
कांग्रेसी बोले- दुश्मन भी मेहमान बनकर आए, तो उसे वापस नहीं लौटाते हैं।

इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की प्लेट में परोसे गए गुलाबजामुन कांग्रेस के लिए कड़वे साबित होते दिख रहे हैं। विजयवर्गीय 51 लाख पौधारोपण के अभियान के न्यौते के बहाने कांग्रेस के दरवाजे गए। हर्षाए कांग्रेसियों ने विजयवर्गीय समेत भाजपा नेताओं की अपने दफ्तर में खूब आवभगत की और नाश्ते में गुलाबजामुन परोसे। दिल्ली तक शिकायत पहुंची कि जिस भाजपा नेता ने बमुश्किल दो महीने पहले कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार विहीन कर दिया। उसी को कांग्रेस दफ्तर में गुलदस्ता और गुलाबजामुन मिल रहे हैं। अब कांग्रेस के शहर और जिला अध्यक्ष से संगठन ने मामले में जवाब मांग लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर शहर अध्यक्ष के समर्थन में मुहिम छेड़ दी है। हालांकि दोनों अध्यक्ष अब तक यही बयान दे रहे हैं कि उन्हें नोटिस नहीं मिला।

12 जुलाई को मंत्री पहुंचे थे कांग्रेस कार्यालय
मंत्री विजयवर्गीय 12 जुलाई को महापौर पुष्यमित्र भार्गव व नगर-जिला भाजपा अध्यक्षों को लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। विजयवर्गीय की अगवानी के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्डा समेत तमाम कांग्रेस नेता गांधी भवन के बाहर सड़क पर खड़े दिखे।

कार्यालय में पहुंचे विजयवर्गीय व अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत हुआ। नाश्ते में गुलाबजामुन परोसे गए तो विजयवर्गीय ने सिर्फ फीकी चाय पी। अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेसी नाश्ते का लुत्फ लिया। मंत्री ने कांग्रेसियों को उनके दफ्तर में ही सौहार्द की राजनीति करने की सीख भी दी।

दिल्ली भेज दी शिकायत
दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने शिकायत भेज दी कि मेहमानवाजी करते किसी कांग्रेसी ने विजयवर्गीय से यह पूछने का साहस भी नहीं किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का दलबदल करवाया था वो राजनीति का कौन सा स्वरूप था।

जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष से मांग जवाब
दिल्ली के नेताओं ने इसे गंभीर घटना माना। अब प्रदेश कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्डा और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव से जवाब मांग लिया है। हालांकि दोनों ही अध्यक्ष ने नईदुनिया से कहा कि उन्हें अभी तक नोटिस नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार नोटिस में दोनों अध्यक्षों से सात दिन में घटनाक्रम पर जवाब मांगा गया है।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने पार्षदों से मांगे समर्थन पत्र
सार्वजनिक तौर पर भले ही जिला और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कह रहे हैं कि उन्हें नोटिस नहीं मिला लेकिन एक का दर्द अपने लोगों के सामने फूट गया कि मैं तो ऊपर वाले नेता की अनुमति से गांधी भवन पहुंचा था। इस बीच पदाधिकारी पुराने घटनाक्रम का हवाला भी दे रहे हैं।

दुश्मन मेहमान बनकर आए, तो उसे मना नहीं किया जाता
2016 की उस घटना का हवाला दिया जा रहा है जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव संघ कार्यालय अर्चना पहुंचे थे। वहां यादव और कांग्रेसियों का स्वयंसेवकों ने स्वागत किया था। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चड्डा भी कह रहे हैं कि घर पर कोई दुश्मन भी मेहमान बनकर आए तो उसे मना नहीं किया जा सकता।

इसी बीच नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बुधवार दोपहर वॉट्सएप ग्रुप में सभी पार्षदों को संदेश दिया कि वे शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्डा के समर्थन में अपना-अपना पत्र लिखकर उन तक भेज दें।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑