मध्य प्रदेश में पहली बार इंदौर के एमवाय अस्पताल में हुई हाथी पांव की सर्जरी
इंदौर के एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रदेश में पहली बार किसी शासकीय अस्पताल में एलवीए सर्जरी की गई है। देश में यह सर्जरी काफी कम सेंटर पर ही होती है।

इंदौर के एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रदेश में पहली बार किसी शासकीय अस्पताल में एलवीए सर्जरी की गई है। देश में यह सर्जरी काफी कम सेंटर पर ही होती है। इस बीमारी का इलाज पैर में पट्टा बांधकर किया जाता रहा है, लेकिन अब आधुनिक तरीके से इसका इलाज किया जा रहा है।
MP के झाबुआ की महिला को हुई थी बीमारी।
पहले इलाज में कोई इसे समझ नहीं पाया था।
महिला इसे पैर में जमी चर्बी समझ रही थी।
इंदौर। आमतौर पर हमारे हाथ-पैर में सूजन आती है तो हम इसे सामान्य समझ लेते हैं लेकिन यह हाथी पांव रोग भी हो सकता है। इसे लिम्फिडिमा बीमारी कहा जाता है। झाबुआ निवासी 35 वर्षीय महिला करीब दो वर्ष से लिम्फिडिमा बीमारी से ग्रसित है। कई बार इलाज भी करवाया, लेकिन कोई इस बीमारी को समझ नहीं पाया था। वह इसे चर्बी समझ रही थी। जब महिला सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में आई तो जांच में बीमारी का पता चल पाया। इस पर विशेषज्ञों की टीम ने लिम्फेटिकोवेनस एनास्टोमोसिस नाम की सुपर फाइन माइक्रो सर्जरी (एलवीए) की। करीब दो घंटे तक चली सर्जरी के बाद अब महिला को आराम मिला है। सर्जरी करने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉ. जुबिन सोनाने और डॉ. सौरभ गुप्ता ने बताया कि लिम्फिडिमा बीमारी जन्मजात, एक्सीडेंट और संक्रमण के कारण होती है।
खून की नसों में लिम्फ की धमनियों को जोड़ देते हैं
स्तन कैंसर की सर्जरी के बाद महिलाओं के हाथों में सूजन आती है। यह बीमारी उनमें सामान्य है। क्योंकि कैंसर के उपचार के कारण लिम्फ नोड को हटा दिया जाता है। शरीर में खून की नसों के अलावा लिम्फ की धमनियां भी होती हैं।
कई बार लिम्फ की धमनियां ब्लाक हो जाती हैं। इस सर्जरी में खून की नसों में लिम्फ की धमनियों को जोड़ देते हैं, जिससे जो लिम्फ का जो प्रभाव रुक जाता है, वह ठीक होने लगता है। इससे सूजन भी कम हो जाती है।
मध्य प्रदेश में पहली बार हुई एलवीए सर्जरी
डॉक्टरों ने बताया कि प्रदेश में पहली बार किसी शासकीय अस्पताल में एलवीए सर्जरी की गई है। देश में यह सर्जरी काफी कम सेंटर पर ही होती है। अब तक इस बीमारी का इलाज पैर में पट्टा बांधकर किया जाता रहा है, लेकिन अब आधुनिक तरीके से इसका इलाज किया जा रहा है।
पहली स्टेज में पहुंच गई महिला
डॉक्टरों ने बताया कि हमारे पास इलाज के लिए महिला पहली स्टेज में ही आ गई। इसलिए उसकी सर्जरी हो सकी। यदि मरीज सही समय पर इलाज के लिए आ जाए तो इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है।
इसलिए बीमारी के लक्षणों को समय पर समझकर इसका उपचार करवा लेना चाहिए। पहचान ही नहीं पाते बीमारी इस बीमारी के बारे में लोग ज्यादा जानते नहीं हैं। इसके लिए इसे पहचान भी नहीं पाते हैं।
यदि पांव में सूजन होती है तो इसे सामान्य समझ लेते हैं। हाथी पांव होता है तो इसमें एक पैर में सूजन होती है। यह सूजन पहले पंजे पर होती है और जांघ तक पहुंच जाती है। ऐसे में मरीज को तुरंत परामर्श लेना चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले