देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर में नकाबपोश बदमाश कैश और गहनों के साथ ईयरपाड्स भी ले गए, इसी से मिली उनकी लोकेशन

इंदौर शहर के बिचौली हप्सी इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने अलग-अलग कॉलोनियों के दो घरों को निशाना बनाया। इसमें एक घर से वो दो लाख कैश और गहने ले गए, वहीं दूसरे घर से ईयरपाड्स और पर्स ले गए।

Abhishek Raghuvanshi7 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर शहर के बिचौली हप्सी इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने अलग-अलग कॉलोनियों के दो घरों को निशाना बनाया। इसमें एक घर से वो दो लाख कैश और गहने ले गए, वहीं दूसरे घर से ईयरपाड्स और पर्स ले गए। ईयरपाड्स फाइंड माई डिवाइस से कनेक्ट थे, इसी से बदमाशों की लोकेशन मनावर में मिली।
इंदौर के कनाड़‍िया थाना इलाके में हुई वारदात।
बदमाशों ने घर के फ्रीज से कोल्डड्रिंक भी ली।
कार चुरा रहे थे तभी बज गया उसका सायरन।
इंदौर। इंदौर में एक बार फिर नकाबपोश बदमाशों की गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के बिचौली हप्सी क्षेत्र में शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। एक बंगले से दो लाख रुपये नकद, सोना-चांदी के आभूषण और कार ले गए हैं। इसके पहले बदमाश कुछ दूरी पर आस्कर टाउनशिप में घुसे थे और के एक घर से पर्स और ईयरपाड्स ले गए। ये ईयरपाड्स फाइंड माई डिवाइस से कनेक्ट थे। इसी ईयरपाड्स के जरिए पुलिस ने धार के मनावर में उनकी लोकेशन तलाशी। इससे बाग-टांडा गैंग की पुष्टि हो रही है।
बिचौली हप्सी के पांचाल परिसर में घुसे
कनाड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचौली हप्सी में विश्वकर्मा मंदिर के पास पांचाल परिसर बना हुआ है। इसमें प्रापर्टी और फेब्रिकेशन व्यवसाय से जुड़े छह भाइयों के बंगले हैं। अंदर से सभी छह बंगले एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे सबसे पहले संजय पांचाल के बंगले की खिड़की की ग्रिल काटी। एक बदमाश अंदर घुसा और दरवाजा खोलकर साथियों को बुला लिया।
सबसे पहले भाई आशीष के रूम में घुसे। इसके बाद किचन से लगे कमरे की तलाशी ली। उसमें पिता सत्यनारायण और मां बसंती बाई सो रही थी। दोनों कमरे में सामान नहीं मिला तो बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद संजय के बेटे अभिनय के कमरे को तलाशा और कुंदी लगा दी।
फ्रीज से कोल्डड्रिंक भी निकालकर पी
अंदर से छोटे भाई सोनू पांचाल के बंगले में पहुंच गए। फ्रीज से कोल्डड्रिंक की बोतल निकाली और बेडरूम में जाकर बैठ गए। अलमारी तोड़ कर 1 लाख 90 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, चेन आदि आभूषण बैग में भर लिए। घर में कार की चाबी टंगी हुई थी। बदमाशों ने दो कारों की चाबी ली और बाहर निकल गए।
कार का सायरन बजने पर चोरी का पता चला
सोनू के मुताबिक चोर करीब आधा घंटा तक घर में रहे। बड़े भाई संजय के घर से घुसे और सोनू के घर से निकले। बदमाशों ने चाबी से लाक खोला तो सायरन बजने की आवाज आई। सोनू ने खिड़की से झांक कर देखा तो तीन बदमाश कार एमपी 09डब्ल्यूएल 6226 में बैठे थे। तीन बदमाश लाल रंग की कार में बैठे थे। सोनू ने ललकारा तो बदमाश एक कार लेकर फरार हो गए।
दूसरी कार में पेट्रोल नहीं था इसलिए छोड़ दी। आरोप है कि सूचना के आधे घंटे बाद पुलिसकर्मी घटना स्थल पर आए। फोरेंसिक एक्सपर्ट सुबह पहुंचे थे। चोरों ने दस्ताने पहन रखे थे। रहवासियों के मुताबिक घटना लंदन विलाज की तर्ज पर हुई है। परिवार से सामना होता तो बदमाश हमला कर देते। इस घटना में भी बाग-टांडा के बदमाशों का हाथ लग रहा है।
तेजाजीनगर से निकली कार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो कार तेजाजीनगर से जाते हुए नजर आई। इसके बाद किसी भी टोलनाका पर फुटेज नहीं मिले। महू, राऊ और सोनवाय टोल प्लाजा पर भी कार नजर नहीं आई। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया कि घटना में बाग टांडा का गिरोह ही शामिल है। सोमला गैंग ने भी लंदन विलाज में डकैती करने के बाद टोल प्लाजा से बचाते हुए कार निकाली थी।
ईयरपाड्स से मिली बदमाशों की लोकेशन, मनावर जा पहुंची पुलिस
पुलिस ने सिर्फ पांचाल परिसर में हुई चोरी की रिपोर्ट लिखी है, जबकि इसके पूर्व बदमाश एक किमी दूर स्थित आस्कर टाउनशिप में भी घुसे थे। चारों तरफ से कवर्ड इस पाश टाउनशिप में बदमाश खेतों के रास्ते अंदर प्रवेश कर गए। यहां शैलेष नामक बर्तन कारोबारी के बंगले को निशाना बनाया।
बाउंड्रीवाल के सहारे बालकनी तक पहुंच गए। बदमाशों को कीमती सामान तो नहीं मिला लेकिन एक पर्स और ईयरपाड्स हाथ लग गए। ईयरपाड्स फाइंड माई डिवाइस से कनेक्ट थे। सुबह पुलिस ने लोकेशन निकाली तो मनावर (धार) की मिली। अफसरों ने तुरंत एक टीम रवाना कर दी। धार, झाबुआ और आलीराजपुर पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑