इंदौर के युगपुरुष आश्रम में पानी भी पीने लायक नहीं, 92 बच्चों को किया दूसरी जगह शिफ्ट
इंदौर शहर के युगपुरुष आश्रम में 6 बच्चों की मौत के बाद हुई जांच में यहां कई अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन आश्रम में सफाई का काम करवा रहा है।
इंदौर शहर के युगपुरुष आश्रम में 6 बच्चों की मौत के बाद हुई जांच में यहां कई अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन आश्रम में सफाई का काम करवा रहा है। इस दौरान यहां रहने वाले बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया। जो बच्चे बीमार में हुए थे, उनकी जांच में हैजा की पुष्टि हुई है।
इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में हुई थी 6 बच्चों की मौत।
आश्रम के 39 बच्चों का अस्पताल में चल रहा है इलाज।
आश्रम में अभी साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।
इंदौर। इंदौर शहर के पंचकुइया स्थित युगपुरुष धाम आश्रम के 81 बच्चों को बीमार होने पर उपचार के लिए चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां छह बच्चों की मौत हुई। आश्रम में रहने वाले अन्य बच्चों को शनिवार को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में शिफ्ट किया गया। युगपुरुष धाम आश्रम को सैनिटाइज करने के साथ ही साफ सफाई और अन्य सुधार कार्य किए जा रहे हैं। युगपुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत के बाद उच्च स्तरीय समिति ने जांच की थी। इसमें आश्रम में कई अनियमिताएं पाई गई। यहां से लिए गए पानी के सैंपल भी खराब आए हैं। आश्रम का पानी पीने लायक नहीं है। इसके अलावा साफ सफाई, वेंटिलेशन और अन्य कई अनियमितताएं मिली हैं। जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि आश्रम में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने तक बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। शनिवार को 92 बच्चों को परमानंद आश्रम में स्थानांतरित किया गया। एंबुलेंस और अन्य वाहनों से बच्चों को परमानंद आश्रम पहुंचाया गया। कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्था के अन्य परिसर में ही बच्चों को स्थानांतरित किया गया है।
आश्रम के सभी बच्चों में हुई हैजा की पुष्टि, 39 भर्ती
युगपुरुष धाम आश्रम के सभी बच्चों में हैजा की पुष्टि हुई है। यानी दूषित खानपान के कारण ही बच्चे बीमार हुए थे। अभी तक आश्रम से चाचा नेहरू अस्पताल में 85 बच्चों को इलाज के लिए लाया जा चुका है।
इन सभी बच्चों की कल्चर रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें हैजा की पुष्टि हुई है। फिलहाल अभी 39 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। शेष बच्चों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री के संज्ञान में है।
इंदौर जिले में पानी के 51 सैंपल लिए, कमियां मिलने पर दिए निर्देश
इंदौर जिला प्रशासन की पहल पर जिले में हॉस्टल, आश्रम और स्कूलों में पीने के पानी और खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। तीसरे दिन शनिवार को दलों ने कई स्थानों पर 51 सैंपल लिए। यह सभी पानी के हैं।
शनिवार को जूनी इंदौर की टीम ने चार हॉस्टल को सुधार के नोटिस दिए। फोर्स फिजिकल फिटनेस और योगा सेंटर गणेश नगर पर पांच हजार और सत्कार गर्ल्स हॉस्टल पर 2100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अपर कलेक्टर सपना लोवंशी ने बताया कि जांच के लिए कुल 162 नमूने लिए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले