
इंदौर | बाणगंगा की कालिंदी गोल्ड टाउनशिप निवासी संध्या विश्वकर्मा का मंगलसूत्र लूट लिया गया था, पुलिस ने आरोपी शशांक चौधरी (28) निवासी सुखलिया को गिरफ्तार किया है। उसने मंगलसूत्र को मुथूट फाइनेंस कंपनी में 18,800 रुपए में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने कंपनी संचालकों से गहने गिरवी रखने की गाइड लाइन मांगी है।
