
इंदौर | मोबाइल के लोन की किस्त मांगने पर एक युवक ने अपनी दोस्त को पीट दिया। उसे बचाने पिता और बहन आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पलासिया टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार नेहा धीमान निवासी बड़ी ग्वालटोली की शिकायत पर प्रतीक बनोदा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। नेहा और आरोपी दोनों दोस्त थे। कुछ समय पहले प्रतीक ने आईफोन लिया तो नेहा ने उसके लिए अपने खाते से लोन दिला दिया। मंगलवार को आईफोन की किस्त कटने वाली थी, इसलिए नेहा ने प्रतीक को कॉल किया कि पैसे जमा कर देना। इससे गुस्साया प्रतीक नेहा के घर पहुुंचा और गालियां देकर मारपीट करने लगा। नेहा के पिता और बहन से भी उसने मारपीट कर घायल कर दिया
लोन की किस्त भरने की बात पर पति को पीटा – उधर, चंदन नगर थाने में शमशाद बी ने पति इरफान अली पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। शमशाद ने बताया कि पति पर कर्ज हो गया, इसलिए उसने समूह लोन लिया। मंगलवार को किस्त लेने वाले घर आए तो पति छिप गया। मैं पति को बुलाने ससुर के यहां पहुंची तो वह गुस्सा हुआ और मारपीट करने लगा।
