देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 12 बार पढ़ी गई

इंदौर के युगपुरुष धाम में पांच मानसिक दिव्यांग बच्चों की मौत, 29 आइसीयू में भर्ती

इंदौर के मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम आश्रम में रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। आश्रम में करण और आकाश नामक बच्‍चे की जान गई है। इससे पहले रविवार को भी एक बच्‍चे की मौत हो गई।

Abhishek Raghuvanshi3 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम आश्रम में रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। आश्रम में करण और आकाश नामक बच्‍चे की जान गई है। इससे पहले रविवार को भी एक बच्‍चे की मौत हो गई। अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है।

पांच मानसिक दिव्यांग बच्चों की मौत, 29 आइसीयू में भर्ती
प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग का मामला सामने आया
204 अनाथ व मानसिक रूप से बीमार बच्चे आश्रम करते हैं निवास

इंदौर : शहर के पंचकुइया स्थित अनाथ आश्रम- युगपुरुष धाम में रह रहे मानसिक दिव्यांग बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे पिछले तीन दिनों में पांच बच्चों की मौत हो चुकी है और 29 बच्चे उपचार के लिए एक अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से भी पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरंभिक जांच में फूड पाइजनिंग की बात सामने आ रही है। लेकिन आश्रम प्रबंधन इससे इन्कार कर रहा है। मंगलवार सुबह तीन बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही कलेक्टर आशीष सिंह ने एडीएम राजेंद्र रघुवंशी को जांच के लिए आश्रम भेजा।

दोपहर बाद जब एक और बच्चे की मौत हुई तो कलेक्टर ने एडीएम गौरव बेनल की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी, जो पूरे मामले की जांच करेगी। वहीं, शाम को एक और बच्ची की मौत हो जाने से किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि इसकी वजह क्या है।

मानसिक दिव्‍यांग बच्‍चों को रखा जाता है आश्रम में
बता दें कि मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति द्वारा पंचकुइया क्षेत्र स्थित युगपुरुष धाम में रखा जाता है। इस आश्रम में 204 से ज्यादा बच्चे रहते हैं। ये सभी मानसिक रूप से दिव्यांग हैं और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से यहां लाए गए हैं। रविवार 30 जून की रात आश्रम में रह रहे आठ वर्षीय शुभ को मिर्गी का दौरा पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। अगले दिन सोमवार सुबह उल्टी-दस्त के चलते 12 वर्षीय करण ने भी दम तोड़ दिया।
सोमवार रात सात वर्षीय आकाश की भी मौत हो गई। एक के बाद एक तीन बच्चों की मौत के बाद नींद से जागे आश्रम प्रबंधन ने कलेक्टर के हस्तक्षेप पर मंगलवार सुबह पीड़ित बच्चों को शहर के चाचा नेहरू अस्पताल की आइसीयू में भर्ती कराना शुरू किया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले मंगलवार दोपहर आश्रम में पांच वर्षीय छोटे गोविंद की भी मौत हो गई।
इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने सात अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार देर शाम सात वर्षीय बच्ची दीया ने भी दम तोड़ दिया। बच्चों का उपचार कर रहे चिकित्सक भी यह सही-सही पता नहीं लगा पा रहे हैं कि इन बच्चों की हालत किस वजह से बिगड़ी।

कलेक्टर ने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। इसमें अपर कलेक्टर गौरव बेनल, संयुक्त संचालक महिला व बाल विकास डा. संध्या व्यास, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की अधीक्षक व शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डा. प्रीति मालपानी व वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डा. श्रीलेखा जोशी को शामिल किया गया है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑