इंदौर के आश्रम में बच्चे दम तोड़ रहे थे और एसडीएम ठहाके लगाते रहे, कलेक्टर ने वीडियो देख हटाया
इंदौर के अनाथ आश्रम में बच्चों की मौत के बाद जिन एसडीएम ओमप्रकाश नारायण बड़कुल को जांच के साथ व्यवस्था संभालने के लिए भेजा गया, वो ठहाके लगाते रहे।
इंदौर के अनाथ आश्रम में बच्चों की मौत के बाद जिन एसडीएम ओमप्रकाश नारायण बड़कुल को जांच के साथ व्यवस्था संभालने के लिए भेजा गया, वो ठहाके लगाते रहे। इस मामले में वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए तुरंत उन्हें हटा दिया। एसडीएम के पास बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।
इंदौर। इंदौर के अनाथ आश्रम युगपुरुष धाम में पांच मानसिक दिव्यांग बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया था। इधर जांच के लिए आश्रम पहुंचे मल्हारगंज एसडीएम ओमप्रकाश नारायण बड़कुल आश्रम संचालिका के साथ ठहाके लगाते रहे। उनकी इस हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एसडीए को हटा दिया गया। बच्चों की मौत के मामले में जिम्मेदारों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जांच के लिए आश्रम पहुंचे मल्हारगंज एसडीएम ठकाके लगाते रहे। उनकी इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने तुरंत एसडीम को हटा दिया।
बच्चों को अस्पताल पहुंचाने का जिम्मा एसडीएम का था
एसडीएम बड़कुल जांच करने की बजाय आश्रम प्रबंधन के साथ बात करने में ही उलझे रहे। जबकि उनका काम था कि वे आश्रम में बच्चों की बीमारी की वजह का कारण पता करते। इसके अलावा बच्चों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध भी एसडीएम को करना था। आश्रम में बीमार और दम तोड़ते बच्चों के बीच ठहाके लगाने के वीडियो को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी गंभीरता से लिया है।
दो शिफ्ट में डाक्टरों की ड्यूटी
कलेक्टर ने दो शिफ्ट में डाक्टरों की ड्यूटी आश्रम में लगाई है। सुबह से शाम तक अलग टीम बच्चों की जांच करेगी। चाइल्ड स्पेशलिस्ट भी तैनात रहेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने दो सीडीपीओ की ड्यूटी चाचा नेहरू अस्पताल में लगाई है। बच्चों की देखरेख के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को भी तैनात किया है।
सीएम ने कहा- एसडीएम का व्यवहार असंवेदनशील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बच्चों के निधन का समाचार हृदय विदारक है। मैं बाबा महाकाल से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने और बीमार सभी बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मल्हारगंज एसडीएम को उनके असंवेदनशील व्यवहार के लिए पद से हटा दिया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

