कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय पहुंचकर बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
युगपुरूष धाम भी पहुंचकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण समिति बनाकर विस्तृत जाँच के दिये निर्देश इंदौर 02 जुलाई, 2024इंदौर के पंचकुइयां स्थित युगपुरूष धाम बौद्धिक विकास केन्द्र में हुई घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कलेक्टर श्री आशीष सिंह संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ युगपुरूष धाम और चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय पहुंचे।
युगपुरूष धाम भी पहुंचकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
समिति बनाकर विस्तृत जाँच के दिये निर्देश
इंदौर 02 जुलाई, 2024
इंदौर के पंचकुइयां स्थित युगपुरूष धाम बौद्धिक विकास केन्द्र में हुई घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कलेक्टर श्री आशीष सिंह संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ युगपुरूष धाम और चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय पहुंचे। यहां उन्होंने बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री आशीष सिंह दोपहर पश्चात भी पुन: युगपुरूष धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विस्तार से निरीक्षण किया और घटना के संबंध में वस्तु स्थिति तथा अन्य जानकारियां प्राप्त की।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज घटना की जानकारी मिलते ही स्वयं तो घटना स्थल पहुंचे ही, बाद में तुरंत अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों का दल भी प्रारंभिक जाँच के लिए युगपुरूष धाम भेजा। दल ने निरीक्षण कर वस्तु स्थिति देखी। दल ने खाद्य सामग्री के सेम्पल भी जाँच हेतु लिये है। कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि बीमार बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया है कि युगपुरूष धाम के कुल 20 बच्चों को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विगत दो दिनों में चार बच्चों की मृत्यु हुई है। कलेक्टर ने एमवाय अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाकर युगपुरुष धाम के प्रत्येक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी प्रारंभ करा दिया है।
संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जाँच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि बच्चों के बीमार पड़ने की घटना की विस्तृत एवं गहनता के साथ जाँच की जाये। उन्होंने संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जाँच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है।
इस समिति में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. संध्या व्यास, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की अधीक्षक एवं शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्षक डाँ. प्रीति मालपानी तथा वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉं. श्रीलेखा जोशी को शामिल किया गया है।
कलेक्टर ने एसडीएम को हटाया
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मल्हारगंज क्षेत्र के एसडीएम श्री ओमनारायण सिंह बडकुल को एसडीएम पद से हटाते हुए उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय में अटैच किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले