इंदौर के मल्हारगंज इलाके के अंतिम चौराहे पर गणेश नाम के युवक को बदमाशों ने गोली मार दी गोली उसके पैर में लगी है। उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे की है डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश अपने दोस्त के साथ महाकाल दर्शन के लिये निकला था दोनों अंतिम चौराहे पर पहुंचे तो पीछे से किसी ने फायर कर दिया गणेश बाइक पर पीछे बैठा था। गोली उसके पैर में लगी उपचार के लिये उसे अस्पताल भेजा गया गणेश महाराष्ट्र का रहने वाला है। यहां अपने रिश्तेदारों के यहां पर वह आया था पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है
