देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

★ इंदौर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति’’ के साप्ताहिक अभियान का सफलतापूर्वक किया गया समापन।

★ पुलिस कमिश्नर इंदौर सहित सभी ने ली नशामुक्त भारत बनानें हेतु, कृत संकल्पित रहकर कार्य करने व नशे से दूर रहने की शपथ।

Abhishek Raghuvanshi27 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

★ पुलिस कमिश्नर इंदौर सहित सभी ने ली नशामुक्त भारत बनानें हेतु, कृत संकल्पित रहकर कार्य करने व नशे से दूर रहने की शपथ।

★ पुलिस ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर, जनसंवाद, शार्ट फिल्म, नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिताएं आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर किया लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

★ नशें के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता हेतु किया गया, पेंटिग, निबंध, स्लोगन, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित।

इंदौर – दिनांक 26 जून 2024- वर्तमान मे लोगों में नशे की बढती प्रवृत्ति को कम करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में अंतराष्ट्रीय नशा निवारण निवारण दिवस के उपलक्ष्य मे इंदौर कमिश्नरेट मे , इंदौर पुलिस द्वारा आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने के लिए ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ दिनांक 20 जून 2024 से 26 जून 2024 तक सप्ताहिक अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसका समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 26 जून 2024 पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं SGSITS के डायरेक्टर श्री राकेश सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप मे श्री मंगल मिश्रा (शिक्षाविद्), श्री संजीव राव (सेक्रेटरी एमपीसीए), अति पुलिस आयुक्त (मुख्या./अपराध) नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, अति पुलिस आयुक्त (कानून /व्यवस्था) नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह, इंदौर नगरीय पुलिस के सभी पुलिस उपायुक्तगण, अति पुलिस उपायुक्तगण, सहायक पुलिस आयुक्तगण, थाना प्रभारीगण, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण सहित, वाक् प्रॉडक्शन से श्रीमती रचना जौहरी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण- सुश्री जया शेट्टी, सुश्री यास्मीन जी, श्री गुरू राम्बड़िया, श्री सुनील शेखावत, सुश्री आरती मोर्य, शहर के सम्माननीय नागरिकगण, स्कूलों के बच्चे एवं प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागीगण उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अति पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती सीमा अलावा द्वारा क्रार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथिगणों का स्वागत करते हुए अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री जगदीश डावर द्वारा उक्त ‘‘नशा मुक्ति जनजागृति अभियान ’’ की जानकारी देते हुए, इस दौरान इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर मे नशे के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए किए गये विभिन्न प्रयासो के बारे मे एक वीडियो फ़िल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया साथ ही नशे के दुष्प्रभावों को बताती एक शार्ट फिल्म व रील को भी प्रदर्शित किया गया। उन्होनें बताया कि इस अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के विभिन्न स्कूल/कॉलेज, कोचिंग क्लासेंस, शैक्षणिक संस्थाना, कमजोर वर्ग की बस्तियों/झुग्गी झोपड़ियो व सार्वजनिक स्थानो पर जाकर आमजनों से जनसंवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही शहर के प्रमुख के स्थानों पर नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया, नशें के दुष्प्रभावों को दर्शाती शार्ट मूवी दिखाई गयी।  शहर मे राजवाडा से पलासिया चौराहा तक सायकिल रैली निकालकर कर जागरुक किया गया। इसके साथ ही नशे के प्रति जागरुक करने के लिए ऑनलाईन प्रतियोगिता जिसमें निबंध लेखन, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।  
 कार्यक्रम में आये अतिथिगण श्री राकेश सक्सेना (एसजीएसआईटीएस के डायरेक्टर) श्री मंगल मिश्रा (शिक्षाविद्), श्री संजीव राव (सेक्रेटरी एमपीसीए) द्वारा भी कहा कि, वर्तमान में नशे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जन जागृति अत्यंत आवश्यक है और इंदौर पुलिस द्वारा इस संबंध में जो जन जागृति अभियान चलाया और इस दौरान जो प्रयास किये गये वो सराहनीय है। साथ ही उन्होनें इस दिशा में और बेहतर करने के लिये कुछ सुझाव भी दिये। 

 इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री राकेश गुप्ता ने अतिथियों सहित उपस्थित सभी को नशामुक्ति हेतु शपथ भी दिलवाई और सभी से कहा कि नशा जीवन को नाश कर देता है, वर्तमान में युवा और बच्चें इसकी गिरफ्त में ज्यादा आ रहे और चूंकि ये बच्चे और युवा ही हमारे देश का भविष्य है, तो ये ड्रग्स व नशे के इस दलदल में न फंसे इसी को ध्यान में रखते हुए, इस साप्ताहिक अभियान में इंदौर पुलिस द्वारा बच्चों एवं युवाओं का विशेष रूप से ध्यान रखते हुए, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में, मादक पदार्थाे व नशें के दुष्परिणाम व इनसे दूर रहने के बारें में जागरूकता लायी गयी। साथ ही उन्होनें इस अभियान के दौरान पुलिस का सहयोग करने वाली सामाजिक संस्थाओं व व्यक्तियों का धन्यवाद दिया साथ ही पुलिस टीम की भी प्रशंसा की गयी। 

समापन कार्यक्रम के दौरान वाक् प्रॉडक्शन के श्रीमती रचना जौहरी एवं श्री अभिषेक सिंह व उनकी टीम द्वारा इंदौर पुलिस के साथ मिलकर, मादक पदार्थो एवं नशे के दुष्परिणामों को दर्शाती एक शार्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गयी तथा श्री अमित जी द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिये जागरूकता हेतु बनाई गयी रील भी सभी को दिखाई गयी। इस अवसर पर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशें के प्रति जागरूकता हेतु टिकिट भी बनाए गये ( जो कि संभवतः मध्य प्रदशे में पहली बार है), जिसका विमोचन पुलिस कमिश्नर व अतिथिगणों द्वारा किया गया। 

उक्त अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर, नशे के प्रति जागरूक करने वाले सर्वश्रेष्ठ कृतियों का चयन कर, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले व्यक्तियों के कार्यो की प्रशंसा कर, उन्हें भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती सीमा अलावा द्वारा किया गया तथा अंत में सभी का आभार अति. पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रियंका डुडवे द्वारा व्यक्त किया गया।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑