इंदौर; ईयर फोन लगा पटरी पर चल रहा था युवक:हॉर्न सुनाई नहीं दिया, ट्रेन से टकराकर मौत
ईयर फोन लगाकर मोबाइल चला रहा युवक शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। वह मोबाइल में इतना मगन था कि पीछे से तेज रफ्तार मालवा एक्सप्रेस का हॉर्न भी नहीं सुन सका। आखिरकार वह ट्रेन से टकराया और उसकी मौत हो गई।

ईयर फोन लगाकर मोबाइल चला रहा युवक शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। वह मोबाइल में इतना मगन था कि पीछे से तेज रफ्तार मालवा एक्सप्रेस का हॉर्न भी नहीं सुन सका।
आखिरकार वह ट्रेन से टकराया और उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल अनिल जायसवाल के अनुसार मृतक की पहचान 26 वर्षीय शुभम पिता संतोष पावेड़ी निवासी बाणगंगा के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था, जबकि पिता प्लमर हैं। घटना दोपहर 1 बजे रेलवे ट्रैक की है। जायसवाल ने बताया युवक ने ईयर फोन लगा रखा था। इस दौरान पीछे से मालवा एक्सप्रेस तेजी से आई। उसके ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाकर उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। तेज रफ्तार के कारण सुरक्षा के मद्देनजर ड्राइवर ट्रेन को रोक नहीं सकता था, इस वजह से हादसा हो गया।
राजस्थान का रहने वाला था
हेड कांस्टेबल के अनुसार घटना की सूचना पर टीम वहां पहुंची। युवक के शव के पास ही ईयर फोन, उसका कवर और मोबाइल भी मिला है। ड्राइवर ने कहा उसने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन वह सुन नहीं रहा था। उधर, पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया। वे उसे राजस्थान के अपने पैतृक गांव ले गए हैं।
प्लेटफॉर्म गैप में एक और छात्र भी गिरा था, लोगों ने बचा लिया था
पीएससी की परीक्षा देने के लिए पन्ना जाते समय चढ़ने के दौरान ट्रेन से फिसलकर गिरे छात्र का वीडियो सामने आया है। घटना के वक्त हावड़ा एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने के दौरान भीड़ उमड़ी थी। जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लग रही थी, तभी पन्ना जिले के सिंदेड़ी गांव का छात्र लोकेंद्र पाठक भी सीट रोकने के लिए चढ़ रहा था। जब वह गिरा तब ट्रेन चल रही थी, इसलिए वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच दो-तीन बार 360 डिग्री घूम गया। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान एक और छात्र फिसलकर गिरा था, लेकिन उसे किसी ने ऊपर खींचकर बचा लिया, वरना दो युवक हादसे का शिकार हो जाते। हादसा 18 जून को हुआ था।
कर्व ज्यादा होने से बैलेंस बिगड़ा
{फुटेज में दिख रहा है कि जनरल कोच में चढ़ने के लिए किस कदर भीड़ थी। लोकेंद्र अपना बैग लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प्लेटफॉर्म पर बड़ा सा कर्व होने के कारण उसका बैलेंस बिगड़ा, पैर फिसल गया और हादसा हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही है। जब लोकेंद्र प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया तब भी लोग चढ़ते रहे। धक्का-मुक्की करते रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले