देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर; सोशल मीडिया पर बहू को बता दिया लुटेरी दुल्हन:अश्लील आईडी बनाकर फोटो वायरल किए, पति ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा

इंदौर के लसूड़िया में एक बहू ने अपने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बहू ने आरोप लगाया कि उसे पति की पहली शादी की जानकारी ही नहीं दी। शराबी पति की सच्चाई सामने आई तो मुझे लुटेरी दुल्हन बता दिया।

Abhishek Raghuvanshi22 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के लसूड़िया में एक बहू ने अपने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बहू ने आरोप लगाया कि उसे पति की पहली शादी की जानकारी ही नहीं दी। शराबी पति की सच्चाई सामने आई तो मुझे लुटेरी दुल्हन बता दिया। मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से वीडियो वायरल करने लगे। परेशान बहू ने पति जितेंद्र और सास श्रीदेवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक पीड़ित बहू ने बताया कि टीकमगढ़ में जून 2022 में जितेंद्र से शादी हुई। तब यह नहीं बताया कि पति पहले से शादीशुदा है और तलाक भी नहीं लिया है। हमारी शादी के लिए सास श्रीदेवी ने बहुत जल्दबाजी की। पिता ने सगाई में सास को सोने का हार, देवर को सोने की चेन और पति जितेंद्र को सोने की चेन, अंगूठी के साथ 10 लाख रुपए दिए। इतना ही नहीं शादी के समय पिता ने गृहस्थी का पूरा सामान, होटल व शादी का खर्च भी कर्ज लेकर उठाया।
शादी होते ही सास ने कम दहेज को लेकर ताने मारना शुरू कर दिए। शादी के बाद ससुराल पहुंची। यहां पर मुंह दिखाई का प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान सास ने ताना मारा कि हमें ऐसी बहू मिली जो ठीक से दहेज नही लाई और सूरत भी अच्छी नही है। यह सब बाते सुनकर आश्चर्य हुआ कारण सास ने जो भी माता पिता से मांगा वह सब दिया गया।
पहली बार ससुराल से मायके गई और वहां से लौटी तो पति ने अपना असली रंग दिखाया। मुझे पता चला कि वे गांजा और शराब पीते हैं। पति जितेंद्र को यह बात बताई तो उन्होंने हाथ-पैर बांधकर मारपीट की, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कई बार ऐसा होने पर सास को बताई तो उन्होंने भी पति का पक्ष लिया कहा, पति है वो कर सकता है। इतना ही नहीं जितेंद्र ने एक दिन कार खरीदने के लिए पांच लाख रुपए भी मांगे।
अश्लील हरकत की, खुद को बचाकर भागी तो बहू को बता दिया लुटेरी दुल्हन
पीड़ित बहू ने पुलिस को बताया कि 25 जून 2023 को जितेंद्र नशे में घर आया और अश्लील हरकतें करने लगा। वह बचकर वहां से भागी और पिता को फोन कर टीकमगढ़ पहुंची। इसके बाद पति और सास ने थाने में शिकायत कर दी कि घर से गहने ओर नकदी लेकर भागी हूं।
इसके बाद जितेंद्र 10 अगस्त 2023 को टीकमगढ़ आया। उसने घर के बाहर पिता और हमें गालियां दी और विवाद करके चला गया। इसके बाद 18 अक्टूबर 2023 को इंदौर आकर लसूड़िया थाने में आवेदन दिया। बहू ने पुलिस को बताया कि सास और पति ने मेरे नाम से फर्जी आईडी बनाकर फोटो लगाया और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
उन्होंने मेरे फोटो एडिट करके अश्लील बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके चलते कई अनजान नंबरों से उसके पास अश्लील कॉल और मैसेज आने लगा। पीड़ित बहू ने सायबर सेल से भी मामले की शिकायत की है।
पुलिस का कहना है कि बहू की शिकायतें गंभीर हैं। इसके चलते पति जितेंद्र और सास श्रीदेवी पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑