लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के नजदीक तड़के एक ट्रक में सो रहे ड्राइवर के गले पर वार कर दिया उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात ट्रक चालक मालिक के साथ इंदौर पहुंचा था मालिक अपने घर चले गए थे वहीं ड्राइवर गाड़ी में ही सो रह या। ड्राइवर ने दो लोगों द्रारा वारदात करने की बात कही है।
पुलिस के मुताबिक घायल ड्राइवर का नाम विजय पिता सोहन निवासी झाबुआ है। सुबह 4 बजे राहुल नामक युवक उसे गंभीर घायल हालत में इलाज के लिए एम वाय लेकर पहुंचा था। वह ट्रक ने ऊपरी हिस्से में सो रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया बताया जा रहा है कि हमके के पहले विवाद भी हुआ है फिलहाल विजय बोलने कि स्तिथि में नहीं है उसका अस्पताल में उपचार जारी है पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है
