इंदौर के अंतरराष्ट्रीय देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर फिर एक बार मेल के माध्यम से बम रखे होने की सूचना अज्ञात बदमाश द्वारा दी गई है जिसको लेकर फिर एक बार एरोड्रम थाने पर एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई
दरअसल इंदौर एयरपोर्ट को बम से उडाने की और बम रखे होने के फर्जी तरीके से मेल एयरपोर्ट अथॉरिटी को लगातार भेजे जा रहे हैं और इसी के तहत एक सप्ताह के बीच में दूसरी बार धमकी मिली है यह मेल [email protected] से मिला है जिसमें बम प्लेस करने की धमकी दी गई है लेकिन इस धमकी का किसी भी संगठन द्वारा जिक्र नहीं किया गया है तो वही जिस तरह से लगातार फर्जी मेल आईडी के माध्यम से शिकायत मिल रही है उसके चलते सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं और अन्य एजेंसीयो को भी लगातार सूचना दी जा रही है
