
जूनी इंदौर के लोहामंडी में परचून से भरा ट्रक चोरी हो गया। दिन में ड्राइवर खाना खाने गया था। करीब आधे घंटे में वापस आया ट्रक नहीं मिला। ट्रांसपोर्ट मालिक ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक करणजोत सिंह बैस निवासी शिवधाम कॉलोनी लिंबोदी ने बताया कि उनका लोहामंडी में प्रवीण लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है।
उनके मैनेजर राजेन्द्र ने उन्हें ट्रक चोरी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि ड्राइवर योगेश कुमार ठाकरे ने बताया कि मंडी गेट पर उसने ट्रक खड़ा किया। दोपहर में 2 बजे खाना खाने गए थे। करीब आधे घंटे बाद आए तो ट्रक जगह पर नहीं था। पुलिस आसपास के फुटेज के आधार पर जांच ट्रक की तलाश कर रही है। उसमें करीब 30 से 40 लाख का माल बताया जा रहा है।
