
किशनगंज थाना क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक कंटेनर को पकड़ा है, जिसे बजरंग के कार्यकर्ता खुद ही किशनगंज थाने लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार कंटेनर ग्वालियर से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक कंटेनर फोरलेन से आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में गोवंश है। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंटेनर का पीछा कर उसे पकड़ तो उसमें 50 से अधिक गोवंश मिले।बजरंग दल के कार्यकर्ता कंटेनर को किशनगंज थाना लेकर पहुंचे यहां से पुलिस ने कंटेनर और गोवंश को नगर निगम की गौशाला भेजा दिया। इधर जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता किशनगंज थाने पहुंच गए। मौके से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंटेनर चालक और क्लीनर को भी पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले में किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री का कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता शिप्रा थाना क्षेत्र से गोवंश का कंटेनर पकड़ कर लाए थे, फिलहाल जीरो पर कायमी कर ली गई है। मामला शिप्रा थाना क्षेत्र का है।
