फार्म हाउस में चल रही थी रेव पार्टी, रात डेढ़ बजे पुलिस ने सादी वर्दी में मारा छापा, नशे में मिले 100 लड़के-लड़कियों को पकड़ा
इंदौर पुलिस ने राला मंडल इलाके में एक फार्म हाउस पर चल रही ऑफ्टर पार्टी पर छापा मारकर 100 लड़के-लड़कियों को पकड़ाा। पुलिसकर्मियों को देखकर दीवार फांद कर भागे लड़के-लड़कियां।
इंदौर पुलिस ने राला मंडल इलाके में एक फार्म हाउस पर चल रही ऑफ्टर पार्टी पर छापा मारकर 100 लड़के-लड़कियों को पकड़ाा। पुलिसकर्मियों को देखकर दीवार फांद कर भागे लड़के-लड़कियां। पुलिस ने मौके से गांजा,शराब,गोगो पेपर जब्त किए। आयोजकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
एसीपी(आजादनगर)आशीष पटेल के मुताबिक पुलिस को पार्टी की सूचना मिली थी
रात करीब डेढ़ बजे एसीपी खुद सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचे थे
पुलिस के अनुसार पार्टी में कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में थे और नशा कर रहे थे
इंदौर। पुलिस ने शनिवार रात हाईप्रोफाइल आफ्टर पार्टी पर दबिश दी। पार्टी में खुलकर ड्रग्स,गांजा,शराब का सेवन किया जा रहा था। इस दौरान कई लोग तो दीवार फांदकर फरार हो गए। करीब 100 लड़के-लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर गांजा, गोगो पेपर और शराब मिली है। कई कार-बाइक भी जब्त हुई हैं।आयोजकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। एसीपी (आजादनगर) आशीष पटेल के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि राला मंडल की तरफ देर रात युवक-युवतियां नशा करते है। करीब डेढ़ बजे एसीपी खुद सादे कपड़ों में पहुंचे और सुनसान जगह पर संदिग्ध कारों की जांच की तो बताया रिवेरा हिल्स फार्म पर आफ्टर पार्टी चल रही है।
जैसे ही पुलिस फार्म हाउस में पहुंची युवक-युवतियों ने दीवार कूद कर भागना शुरू कर दिया।एसीपी ने तक्काल पुलिस कंट्रोल रूम को काॅल कर बल बुलवाया और बस लगाकर सभी को बैठा लिया।
रेव पार्टी में लेस्बियन, गे, स्मगलर, हिस्ट्रीशीटर गुंडों सहित संभ्रांत परिवार की लड़कियां और लड़के शामिल हुए थे।फार्म हाऊस में रूम भी बने हुए है। कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में थे और नशा कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार मौके से गांजा,शराब,गोगो पेपर,म्यूजिक सिस्टम जब्त हुआ है। पार्टी का आयोजन हितेश सिंघानी,रितेश यादव और सोनू ने किया था। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
इवेंट करने वाली युवती से पूछताछ
पार्टी में ट्रेनी सैन्य अफसर भी शामिल हुए है। इनके साथ पब-होटलों में पार्टी करने वाली युवतियां भी आई थी।अफसर पुलिसकर्मियों से हुज्जत कर निकल गए। कशिश वाधवानी नामक युवती को हिरासत में लिया जो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है।
कशिश ने पुलिस को बताया उसका काम लोगों को मैसेज करना और पार्टी में आमंत्रित करना था। उन्हीं लोगों को बुलाया जाता था जो पबों में नियमित पार्टी करने जाते है। कशिश कुछ ही घंटों के 15 हजार रुपये लेती है। उसने पोल डांसर,डीजे की व्यवस्था भी की थी।
फार्म हााउस संचालक की तलाश
पुलिस के मुताबिक मौके से कारें,बाइक जब्त की हैं। नशे की अवस्था में मिले युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की है।युवतियों को नोटिस देकर छोड़ा गया है। आयोजकों के साथ साथ फार्म हाउस संचालक की भी तलाश है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले