मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बढ़ते अपराध आज जन चिंता का सबब बन चुके है। आम नागरिक खौफजदा है और कानून के मुहाफिज मूक दर्शक बने बैठे है। हालात यह है कि इन अपराधो के खिलाफ आवाज उठाने वाले मीडिया संस्थान और पत्रकार भी जान लेवा हमलों का शिकार बन रहे है। बिगड़ते हालातों के बीच शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब की अगुवाई में इंदौर के पत्रकारों ने एक बड़ी मौन रैली निकाल कर विरोध स्वरूप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में ज्ञापन रखा। इस दौरान विभिन्न पत्रकार संघठन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अभ्यास मंडल, साहित्य, महिला संगठनों सहित कई पत्रकार साथी मौजूद थे
