इंदौर में 70 पुलिसकर्मियों ने ड्रोन कैमरों की मदद से ड्रग तस्करों पर छापा मारा
करीब तीन घंटे चली सर्चिंग में 10 पैडलर पकड़े गए हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 30 से ज्यादा से पूछताछ की गई है। सादे कपड़ों में जवानों को दूरबीन लेकर मल्टियों में दाखिल किया ताकि कोई भाग न पाए।
- करीब तीन घंटे चली सर्चिंग में 10 पैडलर पकड़े गए हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 30 से ज्यादा से पूछताछ की गई है।
- सादे कपड़ों में जवानों को दूरबीन लेकर मल्टियों में दाखिल किया ताकि कोई भाग न पाए।
- पुलिस ने तीन घंटे तक 40 से ज्यादा संदेहियों को हिरासत में लिया।
- इनमें से 10 को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई।
इंदौर। शहर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग पैडलरों पर रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पहले तस्करों के भागने के रास्ते बंद किए फिर ड्रोन कैमरों की मदद से एक साथ 70 पुलिसकर्मियों ने छापा मार दिया। करीब तीन घंटे चली सर्चिंग में 10 पैडलर पकड़े गए हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 30 से ज्यादा से पूछताछ की गई है।
इस कार्रवाई को आपरेशन क्ला यानी बाज का पंजा नाम दिया है। डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना के मुताबिक लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अहीरखेड़ी स्थित दिग्विजय मल्टी में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त हो रही है।
कमजोर तबके के लिए बनी इस टाउनशिप में 13 ब्लाक हैं और प्रत्येक में करीब 85 फ्लैट हैं। यहां से अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। रविवार को इंदौर में जोन-4 के अंतर्गत आने वाले आठ थानों से पुलिसकर्मियों की टीम को एकत्र किया गया। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त बल मंगवाया और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने दो ड्रोन कैमरे से इलाके पर नजर रखी। सादे कपड़ों में जवानों को दूरबीन लेकर मल्टियों में दाखिल किया ताकि कोई भाग न पाए। पुलिस ने तीन घंटे तक 40 से ज्यादा संदेहियों को हिरासत में लिया। इनमें से 10 को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई। द्वारकापुरी टीआइ अनिल गुप्ता के मुताबिक आरोपित अरविंद निहाले और गणेश धोबी से गांजा बरामद हुआ है।
महिला तस्करों के जरिए सप्लाई हो रही थी ड्रग
एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक मल्टी कुछ समय पूर्व तक राजेंद्रनगर थाना अंतर्गत थी। द्वारकापुरी पुलिस ने राजेंद्रनगर से उन लोगों का डेटा एकत्र किया जो ड्रग, हथियारों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं।
जानकारी मिली कि तस्कर महिलाओं से ड्रग बिकवाते हैं और बच्चे भी शराब, गांजा, चरस आदि पी रहे हैं। आरोपितों को पकड़ने के लिए आठ टीआइ, तीन एसीपी को दो जेल वाहन, आठ शासकीय वाहनों के साथ बुलाया गया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले