अवैध एमडी ड्रग्स की तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपी को क्राईम ब्राँच ने आजाद नगर से पकड़ा, आरोपी का साथी पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार,
इन्दौर की क्राइम ब्रांच टीम ने अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी आदिल को पूर्व में गिरफ्तार किया था। जिसका एक साथी शाहरुख उर्फ सैंडी फरार चल रहा था। जिसको लेकर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की वह अपने घर किसी काम से आया है, जिसपर से क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी करते फरार आरोपी आजाद नगर स्थित उसके घर से पकड़ा, जिसका नाम शाहरुख उर्फ सैंडी बताया गया है। वही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही क्राइम ब्रांच के द्वारा की जा रही है।
