इंदौर के एरोड्रम थाने पर एक बीए की स्टूडेंट ने अननेचुरल सेक्स का केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि उसने भंवर के खिलाफ 2020 में रेप का केस दर्ज कराया। जिसके बाद भंवर ने रेप केस में समझौता करते हुए इंदौर में उससे शादी रचा ली। इसके बाद पता चला कि भंवर पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इस कारण से उसे छोड़कर अलग रहने लगी। यहां भी भंवर ने आना-जाना शुरू कर दिया और पीड़िता को घर पर अकेली पाकर आरोपी ने अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। जिसके बाद पीड़िता ने थाने आकर केस दर्ज कराया।
