
राजेंद्रनगर इलाके में एक युवक को बाइक चलाते समय बेहोशी सी होने लगी तो उसकी बाइक स्लिप हो गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम यश पाटीदार (24) निवासी बिजलपुर है। परिजन ने बताया काफी समय से बीमार चल रहा था। रविवार दोपहर काम के सिलसिले में निकला था तभी ट्रेजर टाउन के पास अचानक बेसुधी छाई और वह गिर गया। उसके सिर में चोट लगी थी।
