देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

◆ इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित समर कैम्प (ग्रीष्मकालीन शिविर) व धृति प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ रंगारंग समापन।

◆ पुलिस आयुक्त इंदौर ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर, बढ़़या उनका मनोबल और उत्साह।

Abhishek Raghuvanshi28 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

◆ पुलिस आयुक्त इंदौर ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर, बढ़़या उनका मनोबल और उत्साह।

◆ इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं को प्रतिदिन सिखाई नित नई एक्टीविटी और बच्चों ने भी उन्हें सीख कर किया, अपनी छुट्टियों का सार्थक उपयोग।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

◆ कार्यक्रम के दौरान सृजन एक नई दिशा की लगभग 100 बालिकाओ व पुलिस परिवार के 200 बालक/बालिकाओ ने लिया समर कैंप की विभिन्न विधाओं में भाग।

◆ इस दौरान म.प्र.पुलिस परिवार कल्याण के निर्देशन मे संचालित धृति प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कर प्रशिक्षित महिलाओ को प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये।

इंदौर – दिनांक 28 मई 2024 – गर्मी की छुट्टियों में बच्चे कुछ क्रिएटिविटी के साथ अच्छी एक्टिविटी भी सीखें इसी उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र इंदौर मे पुलिस परिवार के बालक-बालिकाओं के लिए 27 दिवसीय समर कैंप (ग्रीष्मकालीन खेल शिविर) का आयोजन किया गया।

इस समर कैंप का सफलता पूर्वक समापन कल दिनांक 27.05.24 को श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं गरिमामयी उपस्थिति में डीआरपी लाईन इंदौर में किया गया, जिसमें अति पुलिस आयुक्त नगरीय (अपराध/मुख्यालय) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर श्री जगदीश डावर, अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा, अति. पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) श्रीमती प्रियंका डूडवे, सहायक पुलिस आयुक्त (अजाक) श्रीमती सोनू डावर, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटिल सहित प्रतिभागी बालक-बालिकाएं, उनके परिजन तथा अन्य पुलिसकर्मी व पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहें।

27 दिवस तक आयोजित समर कैंप की जानकारी रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटिल द्वारा देते हुए बताया कि, इन 27 दिनों में प्रतिभागी बालक- बालिकाओं को क्रिएटिव आर्ट, पेटिंग, बेस्ट से वेस्ट बनाना, मेहंदी, सिलाई, पार्लर आदि क्रिएटिव एक्टिविटी औंर विभिन्न फन गेम्स, स्पोकन इंग्लिश, साइबर अवेयरनेस, ट्रैफिक अवेयरनेस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, हैंड राइटिंग इंप्रूवमेंट, कविताएं, डांस एवं फन आर्ट्स और विभिन्न खेलों जैसे मलखंब, खो-खो, मार्शल आर्ट, स्केटिंग आदि के बारे में उनके एक्सपर्ट्स द्वारा बच्चों को बताते हुए, प्रतिदिन कुछ नया सिखाने का प्रयास किया गया। साथ ही बच्चें रचानात्मक चीजों को सीखने के दौरान उन्हें बोरियत न हो इसके लिये उनकें मस्ती और धमाल का भी पूरा ध्यान रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान सृजन एक नई दिशा कार्यक्रम की 100 बालिकाओं व पुलिस परिवार के 200 बालक/बालिकाओ सहित कुल 300 बच्चो ने भाग लिया। जिसमे सभी बच्चो को कुल 17 ट्रेनरो द्वारा, जिसमे 13 ट्रेनर डीआरपी लाईन के व 04 ट्रेनर बाहर के विशेषज्ञ ट्रेनरो द्वारा सिखलाई दी गई। बच्चों ने इन दिनों में जो भी सीखा उसका उन्होंने कल शानदार प्रदर्शन कर डांस, मलखंब, कविताओं आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां से सभी का मन मोह लिया।

कैंप के समापन के अवसर पर पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गयी पेंटिग्स व अन्य क्रिएटिव आर्ट्स का अवलोकन किया और इस दौरान विभिन्न एक्टिविटीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही उन्होनें कहा कि हमारे पुलिस परिवार के बच्चें गर्मियों की छुट्टियो में कुछ अच्छा और सार्थक सीखे इसी उद्देश्य से यह समर कैंप आयोजित किया गया था, और हमारे बच्चों ने इतने कम समय में इतना अच्छा सीखकर, जो प्रदर्शन किया गया है वो तारीफे काबिल है। उन्होनें कहा कि स्कूलिंग के अलावा हम जो अन्य एक्टिीविटी को सीखते है, यह हमारी प्रतिभा को और निखारती है और इसका निश्च्तिि ही हमे भविष्य में लाभ भी मिलता हैं। उन्होंने पुलिस परिवार के लिये इसी प्रकार के और भी आयोजन इंदौर पुलिस द्वारा किये जाएगें कहा और सभी प्रतिभागी बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस सफल आयोजन के संचालन पर पूरी पुलिस टीम की सराहना भी की गयी।

इसके अतिरिक्त म.प्र. पुलिस परिवार कल्याण केन्द्र के अंतर्गत डीआरपी लाइन स्थित धृति प्रशिक्षण केंद्र में 13.01.24 से 15.04.24 तक संचालित 100 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया, जिसमे 130 महिलाओ ने भाग लिया। जिन्हे सिलाई, मेहंदी एवं ब्यूटी पार्लर की सिखलाई दी गई थी। आज दिनांक को उक्त कार्यक्रम का समापन कर प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

उक्त समर कैंप के सफलतापूर्वक संचालन में रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटिल और प्रशिक्षकों, तथा विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरी टीम ने सभी बच्चों के बीच घुल मिलकर उन्हें, उनके दोस्त का ही एहसास करवाते हुए बढ़े ही रोचक तरीके से उन्हें विभिन्न एक्टिविटी करवाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन तथा सभी का आभार रक्षित निरीक्षक श्री दीपक पाटील द्वारा व्यक्त किया गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑