इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अक्षय बम को हत्या के प्रयास के मामले में जमानत नहीं, गिरफ्तारी पर कोर्ट ने की ये टिप्पणी
अक्षय बम को हत्या के प्रयास के मामले में सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत नहीं मिली।

अक्षय बम को हत्या के प्रयास के मामले में सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत नहीं मिली। 17 वर्ष पुराने एक मामले में हाल ही में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने अक्षय बम और उनके पिता कांति बम पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई है।
- अक्षय बम को हत्या के प्रयास के मामले में जमानत नहीं
- इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अक्षय बम ने नाम लिया था वापस
- कोर्ट ने कहा- गिरफ्तारी की आशंका नहीं
इंदौर: इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद नामांकन वापस लेकर चर्चा में आए अक्षय बम को हत्या के प्रयास के मामले में सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत नहीं मिली। सात पेज के आदेश में कोर्ट ने यह जरूर कहा कि प्रकरण के तथ्य देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की आशंका दिखाई नहीं पड़ती, इसलिए अग्रिम जमानत के प्रविधान लागू नहीं किए जा सकते।
17 वर्ष पुराने एक मामले में हाल ही में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने अक्षय बम और उनके पिता कांति बम पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई है। खजराना पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपितों पर धारा 147, 148, 149, 323, 294 और 336 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण में वर्ष 2014 में चालान भी पेश हो चुका है। 5 अप्रैल 2024 को फरियादी की तरफ से एक आवेदन प्रस्तुत हुआ था। इसमें अक्षय और अन्य पर हत्या की धारा बढ़ाने की मांग की गई थी। इसे स्वीकारते हुए कोर्ट ने धारा बढ़ा दी थी। इसके बाद अक्षय ने वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सिरपुरकर और अजय मिश्रा के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। अभियोजन की तरफ से लोक अभियोजक अभिजीतसिंह राठौर ने पैरवी की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
इंदौर में निर्दलीय प्रत्याशी ने वापस ली याचिका
इंदौर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म जमा कराने वाले धर्मेंद्र सिंह झाला ने शुक्रवार को खुद ही याचिका वापस ले ली। कोर्ट ने उनसे कहा कि वे चाहें तो परिणाम को चुनाव याचिका में चुनौती दे सकते हैं। झाला ने याचिका में कहा था कि मैंने नामांकन वापस नहीं लिया था, लेकिन नाम वापस लेने वालों की सूची में मेरा नाम आ गया। जब मैंने रिटर्निंग अधिकारी से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि मैंने प्रस्तावक के जरिये नाम वापस लिया है, जबकि मैंने किसी को भी नाम वापसी के लिए अधिकृत नहीं किया था। इसी तरह एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप ठक्कर की ओर से प्रस्तुत याचिका में कोर्ट ने बहस सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा और अंशुमन श्रीवास्तव ने पैरवी की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले