
इंदौर। होटल गैलेक्सी स्कीम-54 के प्रबंधन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। रविवार रात होटल में मोहम्मद मुस्तफा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रबंधन ने होटल में ठहरने वालों की पुलिस को जानकारी नहीं दी। चंपाबाग निवासी मुस्तफा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आया था। शादी की बात पर कहासुनी होने पर उसने फांसी लगा ली।
