इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल कांड, प्रदेश के अन्य नगरीय निकाय भी जांच के दायरे में
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रमुख सचिव को दिए जांच के आदेश। पांच वर्षों में किए गए भुगतान की जांच होगी। इन निकायों में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों और उनके एवज में किए गए भुगतान की जांच की जाएगी।
- कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रमुख सचिव को दिए जांच के आदेश। पांच वर्षों में किए गए भुगतान की जांच होगी।
- इन निकायों में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों और उनके एवज में किए गए भुगतान की जांच की जाएगी।
- इंदौर नगर निगम में हाल ही में 28 करोड़ 76 लाख रुपये का फर्जी बिल कांड सामने आया है।
- इंदौर में पांच फर्म और उनके संचालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है।
इंदौर। इंदौर नगर निगम में 28 करोड़ 76 लाख रुपये के फर्जी बिल कांड के सामने आने के बाद प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में हुए कार्य भी जांच के दायरे में आ गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रमुख सचिव को जांच के लिए कहा है। इन निकायों में पिछले पांच वर्षों में विभिन्न प्रोजेक्ट के तहत हुए विकास कार्यों और उनके एवज में किए गए भुगतान की जांच की जाएगी। आशंका है कि इंदौर में फर्जीवाड़े को अंजाम देने वाली फर्मों और उनके संचालकों के अलावा अन्य कंपनियों द्वारा प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में भी ऐसा ही फर्जीवाड़ा कर बगैर काम के करोड़ों का भुगतान प्राप्त किया गया है। इंदौर नगर निगम में हाल ही में 28 करोड़ 76 लाख रुपये का फर्जी बिल कांड सामने आया है। इंदौर की पांच फर्मों ने ड्रेनेज विभाग में बगैर काम किए 28 करोड़ 76 लाख रुपये के फर्जी बिल प्रस्तुत किए थे।
फर्जी बिलों का आडिट भी हो गया
चौंकाने वाली बात यह है कि इन बिलों का आडिट भी हो गया। आडिट शाखा ने आंख मूंदकर इन बिलों को लेखा शाखा को भेजा, ताकि भुगतान हो सके। लेखा शाखा में शक होने पर जब ये बिल वापस ड्रेनेज शाखा को भेजे गए तो पता चला कि जिस काम के बिल प्रस्तुत किए गए हैं, वह तो उक्त फर्मों ने कभी किया ही नहीं था।
पांच फर्म और उनके संचालकों पर प्रकरण
फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद नगर निगम ने पांच फर्में नींव कंस्ट्रक्शन, ग्रीन कंस्ट्रक्शन, किंग कंस्ट्रक्शन, क्षितिज इंटरप्राइजेस व जाह्नवी इंटरप्राइजेस और इन फर्मों के संचालक मो. साजिद, मो. सिद्दिकी, मो. जाकिर, रेणु वडेरा और राहुल वडेरा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। इधर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी जांच समिति गठित की है। अब प्रदेश सरकार ने अन्य नगरीय निकायों में भी जांच का आदेश दिया है। आशंका है कि पूरे प्रदेश में इस तरह का फर्जीवाड़ा हुआ है।
तीन करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपित फर्मों को इंदौर नगर निगम से उक्त फर्जी बिल के पेटे तीन करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान भी हो गया। फर्जी बिलों पर जिन अधिकारियों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं, उनका कहना है कि उन्होंने बिल पर कभी हस्ताक्षर किए ही नहीं। ये फर्जी हस्ताक्षर हैं। पुलिस हस्ताक्षर विशेषज्ञ से अधिकारियों के हस्ताक्षर की जांच भी करवा रही है।
पते पर नहीं मिली फर्में
आरोपित पांच फर्मों में से नींव कंस्ट्रक्शन, ग्रीन कंस्ट्रक्शन और किंग कंस्ट्रक्शन का पता मदीना नगर है, लेकिन मौके पर कोई फर्म नहीं है। इसी तरह क्षितिज इंटरप्राइजेस और जाह्नवी इंटरप्राइजेस के आशीष नगर के पते पर एक रहवासी मकान है, जिस पर ताला लगा है।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
इंदौर में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद इस बात की आशंका है कि ऐसा ही फर्जीवाड़ा अन्य जगह भी हुआ हो। हमने प्रमुख सचिव को अन्य नगरीय निकायों में हुए कार्यों की बारीकी से जांच करने का आदेश दिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। – कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री
सीबीआइ से जांच की मांग
इधर कांग्रेस ने नगर निगम फर्जी बिल कांड की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि मामले में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों की जान को भी खतरा है। आशंका है कि गड़बड़ी में शामिल अन्य लोग उन्हें जान से मार दें। मामले की सीबीआइ जांच होगी तो सचाई सबके सामने आ सकेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले