
दिल्ली पुलिस ने बुधवार तड़के लापरवाही से बाइक दौड़ा रहे ग्रुप को पकड़कर 28 दोपहिया जब्त कर लिए। पुलिस के मुताबिक, रात साढ़े तीन बजे गश्त कर रहे कर्मियों की नजर युवकों पर पड़ी जो तेज और लापरवाही से बाइक दौड़ा रहे थे। इससे अन्य वाहन चालकों को खतरा था। बाइकर्स को देखकर पुलिस ने अन्य कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया।
इसके बाद 24 बाइक सवारों को पकड़कर थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट व कर्तव्य पथ थाने में धारा 279 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। चार बाइक सवारों के खिलाफ आईपीसी मामलों के तहत जांच की जा रही है।
