दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स
अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके काम की है.
अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, DMRC ने जापानी रीसाइक्लिंग फर्म जेआईटी यामानाशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (JIT Yamanashi India Pvt Ltd) के सहयोग से प्रिंटर स्याही की बोतलों और कार्ट्रिज के रिसाइकिल के लिए ई-कचरा रीसाइक्लिंग बॉक्स लॉन्च किया है. इसका उद्घाटन हौज खास मेट्रो स्टेशन पर जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) और डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ. इसका उद्घाटन जापान के राजदूत महामहिम सुजुकी हिरोशी और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने किया है.
15 प्रमुख स्टेशनों पर रखा गया रीसाइक्लिंग बॉक्स
इन रीसाइक्लिंग बॉक्स को दो के सेट में इंस्टॉल किया गया है. अभी, इन्हें 15 प्रमुख इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों पर रखा गया है. इसमें वेलकम, कश्मीरी गेट, नेताजी सुभाष प्लेस, गुरु तेग बहादुर नगर, नई दिल्ली, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, द्वारका, जनकपुरी पश्चिम, राजौरी गार्डन, मंडी हाउस, यमुना बैंक और लाजपत नगर शामिल हैं.
रीसाइक्लिंग को लेकर लोगों में फैलेगी जागरूकता
रीसाइक्लिंग बॉक्स इंस्टॉलेशन प्रत्येक स्टेशन के पेमेंट वाले क्षेत्रों में लगाया गया है, ताकि यात्रियों को अपने ई-कचरे को जिम्मेदारी से निपटाने की बात समझ आए. इन रीसाइक्लिंग बॉक्स को मेट्रो स्टेशन पर इंस्टॉल करना डीएमआरसी के पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपने समर्पण को दिखता है. JICA (जेआईसीए) की इस पहल से मेट्रो से सफर करने वालों में रीसाइक्लिंग को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ेगी. एक जगह इकट्ठा किए गए ई-कचरे को रिसाइकिल कर पर्यावरण से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जाएगा.
कई स्टेशनों पर रीसायकल बॉक्स इंस्टॉल करने की योजना
इस परियोजना को लेकर पिछले महीने डीएमआरसी ( DMRC) और जेआईटी यामानाशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (JIT Yamanashi India Pvt Ltd) के बीच एक समझौता साइन किया गया है, जिसमें लोगों को अपनी जिम्मेदारी को खास तौर पर समझने पर जोर दिया गया है. अभी इस प्रोसेस की सफलता के आधार पर DMRC आने वाले महीनों में चरणबद्ध तरीके से सभी प्रमुख स्टेशनों पर इन ई-कचरा रीसाइक्लिंग बक्सा बढ़ाने की योजना बढ़ा रही है. इस पहल के साथ DMRC पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारी को बढ़ावा दे रही है, ताकि मेट्रो से सफर करने वाले लोग दुनिया भर में टिकाऊ शहरी परिवहन प्रणालियों के लिए एक मिसाल कायम करें

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले