देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 0 बार पढ़ी गई

दिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा

दिल्ली के पटेल नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे गाजीपुर के नीलेश राय की करंट लगने से मौत हो गई. वो तीन साल से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था और तीसरी बार में उसने प्रीलिम्स में सफलता भी हासिल कर ली थी.

Abhishek Raghuvanshi24 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के पटेल नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे गाजीपुर के नीलेश राय की करंट लगने से मौत हो गई. वो तीन साल से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था और तीसरी बार में उसने प्रीलिम्स में सफलता भी हासिल कर ली थी. मृतक युवक की दादी ने बताया कि उसने बेंगलुरु से बीटेक किया था और दिल्ली में रहकर नौकरी के साथ-साथ तैयारी कर रहा था. मृतक के परिजनों ने इस हादसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.  

नीलेश के पिता गाजीपुर में ही वकील हैं, जबकि मां इंटर कॉलेज की टीचर हैं. इसके अलावा दादी गांव की प्रधान हैं. वह अपने मां-पिता का इकलौता लड़का था, जबकि उसकी दो बहनें हैं. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन गाजीपुर में ही रहती है. नीलेश पटेल नगर के एक पीजी में रहकर करीब तीन साल से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था. 

युवक की दादी ने बताया कि वह पढ़ने में बहुत अच्छा था. उसने बीटेक के बाद दिल्ली में नौकरी की और अब वो नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी कर रहा था. वह सोमवार दोपहर कुछ खरीदने के लिए पीजी से बाहर आया था और वापस जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर बारिश का पानी जमा था और पानी से बचने के लिए उसने कॉलोनी के गेट पर हाथ रखा, जिसमें बिजली का करंट दौड़ रहा था. नीलेश तभी बिजली के करंट की चपेट में आ गया. उसका हाथ गेट में फंस गया, जबकि पैर पानी में आ गए. जहां यह हादसा हुआ है, उस गेट के ऊपर बिजली के तारों का जाल दिखाई दे रहा है. इसकी वजह से घर वाले मांग कर रहे हैं कि इस घटना में जिम्मेदार बिजली विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए.  

नीलेश के पीजी मालिक ने क्या बताया? 

जिस पीजी में नीलेश रहता था, उसके मालिक अतुल दुआ ने बताया कि वो करीब तीन साल से पीजी में रह रहा था और सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था. वह पीजी से बाहर कुछ खरीदने के लिए आया था तभी ये हादसा हो गया. इस घटना के बाद बहुत लोग इकट्ठे थे, लेकिन करंट की वजह से किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसे बचाया जा सके.  

नीलेश के परिजनों ने किसे दोषी ठहराया? 

नीलेश के परिजनों ने इस घटना के लिए दिल्ली सरकार के बिजली विभाग को दोषी ठहराया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. गाजीपुर में परिजनों ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया गया और दिल्ली के ही निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है. नीलेश की अस्थियों को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर प्रवाहित किया जाएगा.  

दिल्ली पुलिस ने घटना पर क्या कहा? 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डीसीपी सेंट्रल हर्षवर्धन ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने के बाद देखा कि युवक का हाथ लोहे के गेट पर है, जबकि सड़क पर पानी भरा हुआ है. युवक को तुरंत आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में रंजीत नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 2 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 12 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 12 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 15 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 96 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 168 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 200 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 438 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 641 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 650 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 663 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 796 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 830 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 831 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 832 दिन पहले
↑