संसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप
दिल्ली पुलिस ने संसद भवन के पास से एक शख्स को हिरासत में लिया है. आरोप है कि शख्स संसद भवन की दीवार से झांक रहा था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है.

दिल्ली पुलिस ने संसद भवन के पास से एक शख्स को हिरासत में लिया है. आरोप है कि शख्स संसद भवन की दीवार से झांक रहा था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है. फिलहाल, सीआईएसएफ (CISF) ने शख्स को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, शख्स संसद भवन की दीवार से अंदर में तांक-झांक कर रहा था. इस दौरान वह अपशब्द भी बोल रहा था. यह देख मौके पर मौजूद सीआईएसएफ (CISF) के जबान ने शख्स को पकड़ लिया और पूछताछ की. इसके बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया.
फर्जी आधार कार्ड के जरिए संसद भवन में घुसने की कोशिश
बता दें कि इससे पहले भी इसी साल 4 जून को, संसद भवन फ्लैप गेट पर पास चेकिंग के दौरान, सीआईएसएफ कर्मियों ने 03 मजदूरों कासिम, मोनिस और शोएब को पकड़ा, जो जाली आधार दिखाकर पीएचसी में एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे. जांच में पता चला कि उन्हें डी वी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा काम पर रखा गया था और वे आईजी 7 और में एमपी के लाउंज के निर्माण में लगे हुए थे. सभी 03 मजदूरों को आगे की जांच के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया था

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले