‘जेल में रोज आम-मिठाई खा रहे केजरीवाल’, ED के दावों के बीच दिल्ली सीएम ने डाली नई याचिका; जेल से की इस चीज की मांग
आबकारी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर राजधानी में बीते दो दिनों से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
आबकारी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर राजधानी में बीते दो दिनों से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
अब इसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। केजरीवाल ने इस याचिका में मांग की है कि उन्हें तिहाड़ जेल के अंदर इंसुलिन उपलब्ध कराई जाए।
क्या है मामला
आम आदमी पार्टी गुरुवार से ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगा रही है कि जेल के अंदर दिल्ली के सीएम को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है
आज भी आप सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया कि केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है और उन्हें शुगर होने के बावजूद जेल में इंसुलिन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
ईडी ने किया ये दावा
इसके बाद गुरुवार को ईडी ने सीएम की उस याचिका की सुनवाई के दौरान एक बड़ा दावा कर दिया जिसमें उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की थी।
इस याचिका की सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि शुगर होने के बावजूद केजरीवाल तिहाड़ के अंदर रोजाना मिठाई, आम, पूड़ी-सब्जी जैसी चीज खा रहे हैं ताकि स्वास्थ्य को जमानत का आधार बनाया जा सके।
एलजी ने भी दिए जांच के आदेश
आप के आरोपों के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने तिहाड़ प्रशासन से केजरीवाल को इंसुलिन न मिलने के आरोप पर 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले