त्यौहारों पर एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानो से,लोगों का मोबाईल फोन चुराने वाली गैंग, इंदौर पुलिस की गिरफ्त में।
★ पुलिस थाना जूनी इन्दौर और रावजी बाजार ने संयुक्त कार्यवाही कर, शातिर मोबाइल चोरों को धरदबोचा। ★ आरोपियों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 32 महंगे मोबाईल फोन कीमती लगभग 8 लाख रुपये के किये जप्त।
★ पुलिस थाना जूनी इन्दौर और रावजी बाजार ने संयुक्त कार्यवाही कर, शातिर मोबाइल चोरों को धरदबोचा।
★ आरोपियों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 32 महंगे मोबाईल फोन कीमती लगभग 8 लाख रुपये के किये जप्त।
★ आरोपियों की गैंग में पुरूष, महिलाओं सहित नाबालिक बच्चें भी है शामिल, जो भीड़भाड़ में मौका पाकर चंद मिनटों में कर देते थे मोबाइल गायब।
इन्दौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह द्वारा दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में शहर में त्यौहारों पर भीड़भाड़ की आड़ में आम लोगो के मोबाईल, पर्स, चेन चुराने आदि की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर श्री ऋषिकेष मीणा द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद यादव व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनीइन्दौर श्री देवेन्द्र सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना जूनी इन्दौर और थाना रावजी बाजार की टीमों को योजनाबद्ध रूप से कार्यवाही के लिए लगाया गया।
क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर थाना जूनी इन्दौर और थाना रावजी बाजार की अलग-अलग पुलिस टीमे सादा वर्दी में लगाई गई। उक्त टीमों द्वारा ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जानकारी एकत्र कर संयुक्त रुप से ऐसे एक गिरोह को पकड़ा गया जो त्यौहारों आदि की भीड़ में शामिल होकर मौके का फायदा उठाकर आम लोगो की जेब से मोबाईल फोन निकाल लेते थे। पुलिस द्वारा ऐसे 27 लोगो की गैंग को पकड़ा हैं जिसमें 9 पुरुषों के साथ महिआएँ व नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनी (आईफोन, सेमसंग आदि) के महंगे मोबाईलों का जखीरा कुल 32 मोबाईल फोन कीमती लगभग 8 लाख रुपये हैं, बरामद किये गये हैं। इन मोबाइलों की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं, जिसके आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी हैं, जिनसे अन्य घटनाओं का खुलासा होने की भी संभावना हैं।
पकड़े गये पुरुष आरोपियों के नाम-
- सोनू पवाँर उम्र 20 साल निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र, 2. शुभम सोलंकी उम्र 21 साल निवासी लासून गाँव महाराष्ट्र, 3. रोहित उम्र 19 साल निवासी गुलगाँव पठार साँची जिला रायसेन, 4. गणेश उदवंडिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी बोरबई हरनिया दादी, जिला छिंदवाड़ा, 5. कालू पादरी उम्र 19 साल निवासी सोहागपुर जंगली टोला होशंगाबाद, 6. कानिया उम्र 23 साल निवासी नगदरा टोला सोहागपुर होशंगाबाद, 7. विनोद मोगिया उम्र 25 साल निवास ज्ञानपुरा गुलगाँव जिला रायसेन, 8. सुजित उम्र 19 साल निवासी गुलगाँव जिला रायसेन, 9. लक्की पादरी उम्र 19 साल निवासी सोहागपुर जंगली टोला होशंगाबाद।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनी इंदौर निरि. शैलेन्द्र सिंह जादौन, उनि रिद्धि शर्मा, सउनि शिवनंदन सिंह सेंगर, प्रआर मुकेश गायकवाड़, प्रआर सतीश गौड़, आर. धर्मेन्द्र पाठक, आर. श्याम मालवीय, आर. रामप्रसाद बामने, म.आर. रेखा डावर और थाना रावजी बाजार के प्र.आर. विजय तिवारी, प्रआर. प्रतिपाल सिंह चौहान, आर. कपिल रावत, आर. जबर सिंह धाकड़, म.आर. राजेश्वरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
