बिल्डर अनिल डोसी की राउ की एडी सिटी टाउनशिप विवाद में संभागायुक्त ने टीएंडसीपी नक्शा मंजूरी आदेश स्थगित किया
INDORE. बिल्डर अनिल डोसी द्वारा राउ में विकसित हो रही एडी सिटी टाउनशिप विवाद में आ गई है।
INDORE. बिल्डर अनिल डोसी द्वारा राउ में विकसित हो रही एडी सिटी टाउनशिप विवाद में आ गई है। इस जमीन की बिक्री का सौदा 2011 में ही एक अन्य व्यक्ति के साथ होने और जिला कोर्ट में केस चलने के चलते संभागायुक्त इंदौर ने टीएंडसीपी द्वारा पास नक्शा आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। आदेश के बाद पंजीयन विभाग ने भी रजिस्ट्री रोक दी थी। हालांकि, अभी डोसी को यह राहत मिली है कि उन्होंने संभागायुक्त के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे लिया है।
इसलिए संभागायुक्त ने रोका टीएंडसीपी का आदेश
संभागायुक्त के पास शिकायतकर्ता परमेशवरी डेवलपर्स प्रालि, डायरेक्टर सिद्धांत नागपाल ने आवेदन लगाया था। इसमें कहा गया कि टीएडंसीपी ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और राउ के सर्वे नंबर 1058, 1059 और 1062 की 4.856 हेक्टेयर जमीन पर अनिल डोसी को आवासीय टाउनशिप एडी सिटी विकसित करने की मंजूरी अगस्त 2020 में जारी कर दी, जबकि इस जमीन को लेकर पक्षकार लक्ष्मणसिंह, सुरेश, सुगनबाई, साजन, कमल ने मेरे पास मार्च 2011 में ही जमीन बेचने का करार कर लिया था। इसे लेकर जिला कोर्ट में केस भी जारी है। इसके बाद भी टीएंडसीपी ने नक्शा पास कर दिया। सभी पक्षों को सुनने के बाद संभागायुक्त ने नक्शा क्रियान्वयन पर रोक लगा दी और आदेश दिया कि टीएंडसीपी सभी पक्षकारों को सुनकर आदेश जारी करे।
नक्शा मंजूरी के लिए छिपाई जानकारी
शिकायत में कहा गया है कि नक्शा पास कराते समय आवेदकों द्वारा शपथपत्र झूठा दिया गया और कहा गया कि इस जमीन को लेकर किसी तरह का कानूनी विवाद नहीं है। जबकि इस दौरान कोर्ट में केस चल रहा था और अभी भी सुनवाई हो रही है। वहीं डोसी व अन्य ने पक्ष रखा था कि इस जमीन को लेकर शिकायतकर्ता को किसी भी कोर्ट से उनके पक्ष में आर्डर नहीं मिला है। मात्र एक करार है, जिसके आधार पर वह यह शिकायत कर रहे हैं, लेकिन संभागायुक्त ने सभी पक्षों को सुनने के बाद टीएंडसीपी आदेश पर रोक लगा दी।
इस आदेश पर पंजीयन विभाग ने भी रोक लगा दी थी, अब हटाई
इस आदेश के बाद शिकायकर्ता ने इसकी कॉपी पंजीयन विभाग को भी जिसके आधार पर 27 मार्च को पंजीयन विभाग ने भी सब रजिस्ट्रार को सूचित कर कॉलोनी की रजिस्ट्री करने पर रोक लगा दी। हालांकि, हाईकोर्ट से स्टे आर्डर आने के बाद अभी थोड़ी राहत डोसी को मिली है और रजिस्ट्री पर लगी रोक हट गई है, लेकिन जिला कोर्ट में केस चल रहा है।
हेमंत यादव के खिलाफ शिकायत कर चर्चा में आए थे डोसी
डोसी एक साल पहले उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने पलासिया थाने में आवेदन दिया था कि हेमंत यादव ने उनकी कनपटी पर बंदूक रखी और जमीन सौदे पर हस्ताक्षर कराए। इस पूरे केस में दोनों पक्षकारों के बीच जमीन का पुराना विवाद सामने आया था। हालांकि डोसी के लगाए गए आरोप कि यादव ऑफिस में साथियों के साथ आए और बंदूक रखी, इसके सबूत और सीसीटीवी फुटेज नहीं बता पाए थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
