इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करती हुई नजर आ रही है इसी कड़ी में पुलिस ने एक आरोपी को 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1 लाख ₹ से अधिक की बताई जा रही है वहीं पुलिस पकड़े गए आरोपों से पूछताछ करने में जुटी हुई है
पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का जहां ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जहां पुलिस बुरासला रोड पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मनीष पुलिस को देखकर भागने लगा इसी बीच पुलिस को शंका हुई वहीं पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जब आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने जप्त की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹100000 से अधिक की बताई जा रही है फिलहाल पकड़े गए आरोपों से पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है वहीं आरोपी पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं
