परदेशीपुरा क्षेत्र में लिस्टेट बदमाशो ने मिलकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिन पर हत्या सहित अन्य कई गंभीर मामले पूर्व में ही दर्ज है ।
घटना परदेशीपुरा लाल गली की है । यह वाइन शॉप पर काम करने वाला राजा ठाकुर अपने दोस्त अमन बुंदेला के साथ खड़ा था । तभी सादिक उर्फ सद्दू पठान और अल्फेज कुरैशी आए तो गाड़ी निकालने की बात पर कहासुनी हो गई । जिसके बाद आरोपितों ने राजा पर चाकू से हमला कर दिया । सादिक उर्फ सद्दू जूनी इंदौर से ट्रांसपोर्टर सचिन शर्मा की हत्या के आरोप में फरार चल रहा था । वही आरोपित अल्फेज कुरैशी पर भी कई मामले दर्ज है । पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया है ।
परदेशीपुरा पुलिस ने आरोपी सादिक के पकडे जाने की सूचना भंवर कुवा पुलिस को भी दी है ।
