देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 9 बार पढ़ी गई

10 समन, अदालती लड़ाई, 2 घंटे की पूछताछ और फिर गिरफ्तारी… केजरीवाल के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (55 साल) की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है.

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (55 साल) की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है. ED की टीम गुरुवार शाम 10वें समन के साथ केजरीवाल के घर पहुंची और कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में दो घंटे तक पूछताछ की और गिरफ्तार कर ले गई. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. लेकिन, ईडी की टीम पहले ही एक्शन मोड में आ गई. फिलहाल, केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार होने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं. 

प्रवर्तन निदेशालय आज केजरीवाल को PMLA कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी. इधर, गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है. वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सरकार और विपक्ष के बीच लड़ाई नए सिरे से शुरू हो गई है. बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जीत बता रही है तो आम आदमी पार्टी इसकी वजह बीजेपी का डर बता रही है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह सड़कों पर उतर गए और बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का कहना है कि अरविंद ही सीएम बने रहेंगे. AAP और अन्य विपक्षी दलों ने ईडी एक्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया है. बीजेपी ने कहा, कानून से भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता है. सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं.

केजरीवाल को अब तक 10 समन जारी कर चुकी ईडी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए और उन्होंने इस समन को गैरकानूनी बताया था. उसके बाद जांच एजेंसी ने केजरीवाल को सिलसिलेवार 21 दिसंबर 2023, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी और 4 मार्च, 21 मार्च को समन भेजा था. लेकिन सीएम केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए और केंद्र सरकार पर एजेंसी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया. इस बीच, केजरीवाल हाईकोर्ट पहुंचे और अंतरिम राहत देने के लिए याचिका दायर की. गुरुवार को HC ने ईडी से सबूत मांगे और फिर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. HC के फैसले के कुछ देर बाद ही ईडी के 10 अफसरों की टीम 10वां समन लेकर केजरीवाल के आवास पर पहुंची. यहां शाम 7 बजे से तलाशी ली. फिर रात 9 बजे केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ईडी मुख्यालय ले गए.

आखिर कौन से वो आरोप हैं, जिसमें फंस गए केजरीवाल?

ईडी की टीम ने केजरीवाल के रूप में चौथी बड़ी गिरफ्तारी की है. सवाल उठता है कि आखिर केजरीवाल पर वो आरोप क्या हैं, जिसकी वजह से ईडी की टीम ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, शराब घोटाले को लेकर पहला आरोप ईडी की चार्जशीट के मुताबिक यही है कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले के एक आरोपी से फोन पर बात की और कहा- विजय नायर मेरा आदमी है, ट्रस्ट करो. चार्जशीट के मुताबिक दूसरा आरोप है- नई शराब नीति के तहत आंध्र प्रदेश के एक सांसद से मुलाकात करके उन्हें केजरीवाल ने व्यापार करने का न्योता दिया. सांसद से जुड़े लोगों ने कारोबार किया भी. तीसरा आरोप है कि नई शराब नीति कैसी बने, इस मीटिंग में सिसोदिया और अधिकारी केजरीवाल के सामने मौजूद थे.

केजरीवाल को नई शराब नीति में हुए बदलाव की जानकारी थी. चौथा आरोप के कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ साजिश रची. ईडी के मुताबिक नई शराब नीति से फायदा पहुंचाने के बदले आम आदमी पार्टी के नेताओं तक 100 करोड़ रुपए पहुंचाए गए. नतीजा ये हुआ है कि दिल्ली के शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल चौथे नेता हैं, जिनकी गिरफ्तारी हो गई है. केजरीवाल से पहले इसी महीने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को ईडी ने अरेस्ट किया. उससे पहले पिछले साल संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की गई थी.

संजय सिंह: दिनेश अरोड़ा की गवाही पर अक्टूबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. संजय सिंह ने ही दिनेश अरोड़ा की मुलाकात मनीष सिसोदिया से करवाई थी.

मनीष सिसोदिया: सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. उन पर शराब नीति का ड्राफ्ट तैयार करने और कथित घोटाले से जुड़े साक्ष्य मिटाने का आरोप है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑